Verification: eefe237ed2c24d7f

मामा-भानजा में हुई कहासुनी : मामा ने मारी लात से भानजे की मौत

0 minutes, 21 seconds Read

Sirsa News Today : An altercation between maternal uncle and nephew: Uncle kicked nephew to death.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा की ताजा खबर: गांव बणी में शराब पीकर झगड़ा करने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की मामा की लात लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र जगसीर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।


जानकारी अनुसार गांव बणी निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमी शराब का आदी था। बीते शनिवार की रात को शराब के नशे में धुत होकर परिवार से झगड़ा कर रहा था । इसी झगड़े को शांत करवाने के लिए मृतक ओमी का मामा गुरदेव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी मोहनगढ़ राजस्थान व बहनोई लब्बू पुत्र गुरचरण निवासी बीकानेर वहां पर आए हुए थे। जब वो आपस में बातचीत कर रहे थे तो ओमी की अपने मामा गुरदेव से कहा सुनी हो गई। इसी  कहासुनी में गुरदेव की लात ओमी को लग गई । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 




इस संबंध में करीवाला चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer