Verification: eefe237ed2c24d7f

साइको किलर पूनम की कहानी: तीन गांवों में चार बच्चों की हत्या, विधि के दादा की जिद्द से पहुंची सलाखों के पीछे

0 minutes, 17 seconds Read

Panipat psycho killer woman arrest four children murder

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में एक साइको किलर महिला (psycho killer woman को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस महिला पर अपने ही बेटे और भतीजे सहित चार बच्चों की हत्या करने का आरोप है। महिला बच्चों की हत्या इस तरीके से करती थी कि उनकी हत्या  नहीं बल्कि प्राकृतिक मौत लगे और कोई उसे पर शक ना करें।

 

पुलिस पूछताछ में psycho killer woman ने बताया कि उसने ही गांव और उसके आसपास के एरिया में अपने भांजी, बेटे और भतीजी सहित चार बच्चों की हत्या की है। बच्चों की हत्या करने के बाद उनके समूह को उसने पानी में डाल दिया ताकि लोग समझे की डूबने से मौत हुई है। अपने बेटे और भतीजे की हत्या की वजह भी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताई है। जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर क्या ऐसी भी मन हो सकती है। ( Latest Panipat children murder case update )

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला ने खुलासा किया कि वह नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों से कोई दूसरा बच्चा सुंदर दिखाई दे। जब भी कोई बच्चा उसे सुंदर नजर आता है तो वह उसकी इस तरीके से हत्या करती कि हर कोई उसकी मौत को एक हादसा समझे और कोई उसे पर शक ना करें। 

 

पानीपत पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस साइको किलर महिला की पहचान सोनीपत जिले के गांव भावड़ निवासी पूनम पत्नी नवीन के रूप में हुई है। पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पूनम नाम की महिला ने सन 2023 में अपनी ननंद की बेटी और खुद के बेटे की भी हत्या कर दी थी। ( Latest Panipat news in Hindi )

 

पुलिस पूछताछ में psycho killer woman ने बताया कि जब वह अपनी भांजी ( ननंद की बेटी ) बच्चे की हत्या कर रही थी तो उसके बेटे ने उसे हत्या करते हुए देख लिया था। इसके बाद उसे डर हो गया कि कहीं उसका ही बेटा उसका दुश्मन ना बन जाए और उसके द्वारा की गई हत्या की वारदात किसी को ना बता दे। इसलिए उसने उसे भी मौत की नींद सुला दिया। महिला ने अपनी ननंद की बेटी और अपने बेटे को पानी के ताप में डुबोकर मार दिया था।

 

जब परिजन बच्चों की मौत पर घर में पहुंचे तो पूनम ने उन्हें बताया कि दोनों बच्चे खेलते खेलते पानी के तब तक पहुंच गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। खुद के बेटे की मौत होने पर किसी ने पूनम की बातों पर शक नहीं किया। पूनम की कहानी सबको सच लगी और पूनम दोहरे हत्याकांड के बाद भी साफ़ सुथरी परिवार के बीच रह गई।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में पानीपत जिले के गांव सिवाहा में एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी। गांव नौल्था में 6 वर्षीय विधि की पानी के टब में ही डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के दादा रिटायर्ड पुलिस एसआई पाल सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

Psycho Killer Woman गिरफ्तार : चार बच्चों को उतारा मौत के घाट, जाने बच्चों की हत्या पूरी वजह
पानीपत पुलिस की गिरफ्त में साइको किलर महिला पूनम।

पानीपत पुलिस को दी शिकायत में गांव भावड़ निवासी रिटायर्ड एसआई पाल सिंह ने बताया था कि वो अपने परिवार के साथ रिश्तेदार नौल्था निवासी सतपाल के बेटे अमन की शादी में गया था। उसके साथ उसकी पत्नी बेटा पुत्रवधू और पोती 6 साल की विधि थी। वह और उसका बेटा अमन की बारात में चले गए तो पीछे से परिजनों का फोन आया कि 6 वर्षीय विधि अचानक से गायब हो गई है और वह कहीं नहीं मिल रही।

 

सूचना मिलते ही वह और उसका बेटा संदीप तुरंत वापस नौल्था गांव पहुंचे और सभी के साथ मिलकर अपनी पोती की तलाश में जुट गए। सतपाल के जिस घर में शादी थी इस घर में बने स्टोर में विधि पानी के तब में डूबी हुई पाई गई। विधि के पांव जमीन पर टिके हुए थे जबकि उसका मुंह और सिर पानी में डूबा हुआ था।

 

पानीपत पुलिस ने मृतक बच्ची के दादा पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी पोती की हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की और वहां पर मौजूद रिश्तेदारों की कुंडली खंगालने पर पूनम का नाम भी उसे शादी समारोह में शामिल होने वालों में पाया गया।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि पूनम के बेटे और उसकी ननंद की बेटी की करीब 2 साल पहले इसी तरह मौत हो गई थी। साथ ही पता चला कि सिवाहा गांव में भी एक बच्चे की इसी तरीके से मौत हुई थी और उस समय पूनम सिवाहा गांव गई हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

Psycho Killer Woman गिरफ्तार : चार बच्चों को उतारा मौत के घाट, जाने बच्चों की हत्या पूरी वजह
6 साल की विधि, जिसकी साइको किलर चाची ने कर दी हत्या।

पुलिस पूछताछ में उसने 6 वर्षीय विधि जोकि रिश्ते में उसकी भतीजी लगती थी उसकी हत्या सहित अपने बेटे और ननंद की बेटी की हत्या सहित चार बच्चों की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित psycho killer woman ( महिला ) को गिरफ्तार करके उससे पूछता शुरू कर दी है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer