Verification: eefe237ed2c24d7f

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन : 32 बोर पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया, संगीन मामलों में एक गिरफ्तार

0 minutes, 7 seconds Read

Operation Hotspot Domination ratia police action

आरोपी के खिलाफ दर्ज मिले 9 संगीन मुकदमे

Ratia News : अपराधियों के सक्रिय ठिकानों पर विशेष निगरानी रखते हुए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशनOperation Hotspot Domination ) के तहत सीआईए रतिया टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। टीम ने एक आदतन अपराधी को काबू करते हुए उसके कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि एएसआई प्रेम कुमार सरकारी वाहन पर जांडली कलां से भुना की ओर ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम मन्नत होटल भुना के पास पहुंची, तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया, जिसने अपनी पहचान प्रवीण कुमार उर्फ पिन्नी पुत्र रामकिशन निवासी वार्ड 4, मॉडल टाउन भुना बताई।

 


नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से एक नाजायज 32 बोर पिस्तौल तथा मैगजीन से 1 जिंदा कारतूस (KF 7.65) बरामद हुआ। आरोपी कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।


ICJS रिकॉर्ड जांच में पता चला कि आरोपी एक शातिर व आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में निम्नलिखित 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं—

  1. FIR नं. 245/2021, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट, थाना भुना
  2. FIR नं. 322/2020, धारा 285/34 भा.दं.सं., 25 आर्म्स एक्ट, थाना भुना
  3. FIR नं. 298/2020, धारा 452, 447, 186, 21/93, 323, 41 भा.दं.सं., थाना सिविल लाइन सिरसा
  4. FIR नं. 137/2019, धारा 452, 447, 186, 21/93, 323, 41 भा.दं.सं., थाना भुना
  5. FIR नं. 51/2019, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना भुना
  6. FIR नं. 168/2020, धारा 323, 334, 148, 149, 307 भा.दं.सं., 25 आर्म्स एक्ट, थाना भुना
  7. FIR नं. 05/2020, धारा 115, 334, 34, 506 भा.दं.सं., थाना भुना
  8. FIR नं. 71/2025, धारा 148, 149, 323, 334, 506 भा.दं.सं., थाना भुना
  9. FIR नं. 508/2019, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना भुना बरामद हथियार के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 357/2025, दिनांक 02.12.2025, धारा 111 बीएनएस एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना भुना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

सीआईए रतिया टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार दबाव बनाए रखते हुए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer