Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident : हांसी जींद रोड़ हादसा ; सिसाय मोड़ पर कार की टक्कर से महिला की मौत, 2 गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

Sisai moad CAR Bike Accident in Hansi Jind Road

Accident in Hansi : हांसी जींद रोड़ पर स्थित गगन खेड़ी गांव के पास सिसाय मोड़ पर एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगता है बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर को हांसी जींद रोड़ पर गांव गगन खेड़ी के नजदीक सिसाय मोड़ पर एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। ‌बताया जा रहा है कि कार जींद की तरफ से आ रही थी और बाइक सवार सिसाय गांव की तरफ से आया था। बाइक को चला रहे व्यक्ति के पीछे उसकी बेटी और एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई थी।

 

जैसे ही बाइक सवारने गाड़ी को हाथ से जींद रोड पर चढ़ा तो जींद की तरफ से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते हैं बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए हांसी अस्पताल में पहुंचाया। ‌ जहां पर डॉक्टरों ने 70 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। ( Hansi News Abtak )

 

हांसी जींद रोड पर हुए इस हादसे में मृतक महिला की पहचान गांव सिसाय कालीरामण निवासी कपूरी के रुप में हुई। जबकि घायलों की पहचान गांव सिसाय कालीरामण निवासी 50 वर्षी खुशीराम और उसकी बेटी मीनू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और उनकी गंभीर हालत को दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शेखपुरा चौंकी पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer