Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार लोकसभा चुनाव का रण : भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने नारनौंद में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पर साधा निशाना, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला का किसानों ने किया विरोध

0 minutes, 16 seconds Read

 Battle of Hisar Lok Sabha elections: BJP candidate Ranjit Singh targets Congress candidate JP in Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश को विकसित भारत बनाने में दे अपना अहम योगदान – रणजीत चौटाला 


हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़ 
नारनौंद : कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद हिसार लोकसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। आने वाले दिनों में हिसार का चुनावी पारा  लोगों के सिर चढ़कर बोलने वाला है। शुक्रवार को हिसार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला नारनौंद पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा जहां राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है तो कांग्रेस महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अनेक मुद्दों पर चुनावी रण में उतरे हुए हैं। ऐसे में हिसार के चुनावी रण में नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए तेजी पकड़ेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने के लिए किसान भी पहुंचे। 
कस्बे में काले झंडे लेकर गाड़ी के आगे विरोध करते हुए किसान।

लोकसभा चुनाव में कमल खिलाकर देश को ऊंचाइयों तक पहुंचने में अपना अहम योगदान दे। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। जो की अलग-अलग गुटों में बटी हुई हैं। उक्त शब्द भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौंद में पूर्व पार्षद संदीप लोहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। 
भाजपा प्रत्यासी रणजीत सिंह चौटाला व बिजेंद्र लोहान को पगड़ी पहनाकर कर स्वागत करते हुए ग्रामीण।

उसके उपरांत गांव भैनी अमीरपुर में वजीर सिंह लोहान द्वारा आयोजित चौपाल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसी का भी सम्मान नहीं किया और सभी पार्टी छोड़कर चले गए। मैं भी उन्हीं में से हूं। निर्दलीय चुनाव लड़ा तो विधायक बनने पर भाजपा ने मंत्री बनाया और अब लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा किसान हितेषी पार्टी है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस उम्मीदवार को हिसार से प्रत्याशी बनाया है। उसके कार्यों से यहां के लोग पूरी तरह से वाफिक हैं। जो लोग उनको राजनीति में लेकर आए वह उनका ही नहीं हो सका तो किसका होगा। कांग्रेस पार्टी को लोग पुरी तरह से नकार चुके हैं। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कमल खिलाकर देश को मजबूत करने का काम करेगी। सभी गांव में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान, पूर्व विधायक वेद नारंग, चेयरमैन सतबीर सिंह, सुधीर पांचाल, अमरजीत लोहान, रामकेश लोहान, सरपंच सतवीर पेटवाड़, रामकेश पेटवाड़, कृष्ण लोहान, भीरा सोनी, शमशेर सैनी, कमलेश भैणी, अक्षय बाल्मीकि इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला का किसानों ने किया विरोध 

नारनौंद : भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला शुक्रवार को नारनौंद में पहुंचे तो किसानों ने उनका विरोध किया। किसानों से बिना बात किए ही वह अगले कार्यक्रम के लिए चल दिए।
भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों के लिए पहुंचे थे। उस दौरान नारनौंद के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत चले तो कुछ ही दूरी पर किसानों ने उनका विरोध किया और काले झंडे दिखाए। किसान उनकी गाड़ी के पास सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को नहीं रोका और वह अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए। इस दौरान किसानों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका विरोध जताया।
 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer