Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today : ऑपरेशन आक्रमण के तहत हिसार में 28 गिरफ्तार

0 minutes, 18 seconds Read

Hisar News Today: 28 arrested in Hisar under Operation Invasion

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़ 

हिसार की ताजा खबर : अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत एक सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ व एंटी नारकोटिक की टीमें भी शामिल रही।

      इस सर्च अभियान के दौरान हिसार पुलिस की 52 टीमों का गठन किया गया। जिनमे सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, निरीक्षक सहित कुल 229 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने पीओ, बेल जंपर, अपराधिक केसों में वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार करने वालो और जुवारियों के ठिकानों पर रेड कर कार्रवाई  की गई और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो की पहचान की गई। इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम, आम्र्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 16 अभियोग अंकित किए गए। गिरफ्तार आरोपियों से हिसार पुलिस ने 203 बोतल अवैध शराब, 120 लीटर लाहन, 20 लीटर कच्ची शराब और 7.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इसी दौरान पुलिस ने एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लड़ाई झगड़े, चोरी, एनडीपीएस, आबकारी, आम्र्स एक्ट के तहत कुल 28 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। 

      ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। समय समय पर जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 01662- 237150 पर पुलिस को सूचित करें।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :- 
हरियाणा की ताजा खबर 

Sirsa Murder News : पति ने पत्नी के सिर में ईंट मार कर की हत्या,

Hansi News Today :  जेल में रची जा रही मुझे जान से मारने की साजिश – रजत कल्सन,

Hisar News Today : नामांकन के दौरान लघु सचिवालय परिसर हिसार में रहेगी तीन लेयर की सुरक्षा,

Crime News Hisar: हिसार में कार एजेंसी मैनेजर को महिला और उसके साथियों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Rohtak Crime News Today,

तेज आंधी से हांसी जींद मार्ग पर गिरे पेड़, रात भर आधा दर्जन गांवों में रहा ब्लैक आउट, हिसार के नारनौंद, रोहतक जिले के महम और सिरसा के डिंग मंडी में पड़े ओले,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer