Verification: eefe237ed2c24d7f

जेपी के जोश को ठंडा करने हिसार के दंगल में उतरे सीएम सैनी

0 minutes, 15 seconds Read

 Haryana CM Saini entered the wrestling arena in Hisar to cool down JP enthusiasm

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैप्टन अभिमन्यु चर्चा करते हुए।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर : हिसार लोकसभा सीट पर चुनाव का घमासान जारी है। शुरूआती दौर में जहां कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार जमकर चल रहा था और भाजपा, जजपा  व  इनेलो उम्मीदवार कहीं न कहीं प्रचार में  पिछड़ते नजर आ रहे थे। लेकिन भाजपा ने जैसे ही अपने नेताओं  की खिंचाई की तो भाजपा  का चुनावी रथ दौडऩे लगा और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का जोश कहीं न कहीं जवाब देता हुआ दिखाई देने लगा। रविवार को गांव मिर्चपुर में कांग्रेस प्रत्याशी को विरोध का भी सामना करना पड़ा। 

डॉ. योगेश बिदानी के आवास पर बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सैनी 

हिसार लोकसभा सीट को लेकर चुनावी दंगल पूरी तरह से सज चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश  खुद ही चुनावी प्रचार करने में जुटे हुए हैं तो भाजपा के बड़े नेता भी इस चुनावी रण में कूद चुके हैं। चुनाव प्रचार के  शुरूआती दौर में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व भाजपा के वरिष्ठ  नेता कुलदीप बिश्रोई सहित उनके विधायक बेटे भव्य बिश्रोई चुनाव से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन भाजपा आलाकमान के हस्तेक्षक के बाद भाजपा के तमाम नेता अपने प्रत्याशी रणजीत सिंह के लिए चुनावी दंगल में उनका साथ देने के लिए कूद पड़े हैं।  खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने  नारनौंद में एक बड़ी रैली की और पहली बार पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु खुलेमंच पर भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के साथ दिखाई तो दिए ही साथ ही उनके लिए वोट भी मांगे। वहीं आदमपुर से विधायक भव्य  बिश्नोई भी गांव गांव जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए  प्रचार करने में जुटे हुए हैं। 

सिरसा लोकसभा चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निशाने पर रहे हुड्डा बाप बेटे, शैलजा के बारे में नहीं निकला एक शब्द ,






कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश  जिस तरह से टिकट लेकर पहली बार हिसार पहुंचे थे तो लोगों में एक जोश दिखाई  दे रहा था। परंतु जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे उनका जोश ठंडा होता नजर आ रहा है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी जेपी का  जोश को ठंडा करने के लिए हिसार के अनेक कॉलोनियों व सैक्टरों में खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने प्रचार किया। 

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी रथ को रोकने के लिए जहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। वहीं जजपा व इनेलो प्रत्याशी भी उनके चुनावी रथ को रोकने के लिए रोड़ा बन रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की अंदुरूनी गुटबाजी भी नहीं चाहती की जेपी हिसार से सांसद चुने जाएं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के दूसरे गुट के कुछ कार्यकत्र्ता सोशल मीडिया पर जयप्रकाश की कमियों को खुब उजागर कर रहे हैं। ऐसे में चारों तरफ से घिरे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश  अपने आपको इस चक्रव्यूह से निकाल पाते हैं या इसमें फंस जाएंगें ये तो आने वाली चार  जून को ही साफ हो जाएगा। जब लोकसभा चुनावों का परीणाम हम सबकी आंखों के सामने होगा। परंतु ये जरूर है कि चाहे नेता नया हो या  पुराना जनता अब हर नेता से उसके किए का हिसाब किताब जरूर मांगने लगी है।  कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश से भी रविवार देर शाम गांव मिर्चपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी  उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। 

 ये खबरें भी पढ़ें:-

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले: कांग्रेस ने संस्कृति को दबाने का काम किया, मोदी सरकार ने बाबा केदारनाथ सहित मंदिरों व धार्मिक स्थलों का किया जीर्णोद्धार,

हिसार की धरती से हुड्डा का बड़ा ऐलान: कांग्रेस की सरकार बने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे

हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार ,

नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,

लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,

सिरसा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, यात्री घायल,

नारनौंद में कांग्रेस पर दहाड़े मुख्यमंत्री सैनी, कैप्टन बोले थापीमार से रहना सावधान

SRK समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा शेयर की गई पोस्टों के लिंक

पहला लिंक क्लिक करें  ,

उचाना में बंदे ने खोली जेपी की पोल

जेपी की खुली पोल फेसबुक पर ,

इंस्टाग्राम पर खोली जेपी की पोल 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer