bhabhi beat her devar to death in Hisar, family members said he died after falling from the roof
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भंवर की मौत का मामला : हिंदवान में भाभी पर देवर की डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार सदर थाना क्षेत्र के गांव हिंदवान के भंवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके भाई भंवर की हत्या हुई थी, जिसे उसके भाई की पत्नी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई शरीफ खान की शिकायत पर आरोपित महिला रेनू के खिलाफ पीटकर हत्या करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को शरीफ खान ने बताया कि उसके भाई मंगल सिंह और भंवर सिंह की शादी एक ही घर की 2 बहनों के साथ हुई थी। रेनू की मंगल से शादी हुई थी जिस पर अब परिवार ने भंवर को डंडे से पीटकर मारने का आरोप लगाया है।
पहले परिजनों ने छत से गिरने पर लगी चोटें से मौत होने का बयान देकर पोस्टमार्टम करवाया था। अब उक्त आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया है। सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ करेंगे, जिसमें सच्चाई सामने आएगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।














