Verification: eefe237ed2c24d7f

मूलभूत सुविधाओं से ध्यान भटकाने के लिए आए दिन विवाद पैदा कर रही भाजपा सरकार – दुल्हेड़ा

0 minutes, 5 seconds Read

 BJP government is creating controversy every day to divert attention from basic facilities

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला करने के लिए जनता को होना होगा एकजुट : अश्वनी दुल्हेड़ा


-30 जून को चरखी दादरी में रैली करके विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी सुनीता केजरीवाल-

 हरियाणा न्यूज/हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला करने के लिए आम जनता को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा सरकारें आए दिन नए नए विवाद पैदा करके जनता का ध्यान बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की तरफ से हटाना चाहती है, जिसे अब समझने की जरूरत है।


अश्वनी दुल्हेड़ा सोमवार को डाबड़ा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने की जबकि लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 30 जून को चरखी दादरी में होने वाली सुनीता केजरीवाल की रैली की तैयारियों बारे विचार—विमर्श करते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। इस रैली के साथ ही सुनीता केजरीवाल हरियाणा में विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी। प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि केवल आम आदमी पार्टी ही केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जननीतियों से जनता को छुटकारा दिलवा सकती है। 












दिल्ली व पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारें इसका उदाहरण है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, परिवहन व अन्य मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। आम आदमी पार्टी की सरकारों के इन्हीं जनहितैषी कार्यों को भाजपा पचा नहीं पा रही है और अकारण ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया वहीं पंजाब सरकार को गिराने के आए दिन प्रयास किए जाते रहते हैं। यह तो पार्टी के समर्पित विधायकों का कमाल है कि वे भाजपा की बातों व झांसों में नहीं आ रहे और जनता से किए वादे पूरे करने के लिए दिल्ली व पंजाब में अपनी सरकारों को स्थाई रखना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 30 जून को चरखी दादरी में होने वाली सुनीता केजरीवाल की रैली का अधिक से अधिक प्रचार करें और इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचना सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार चरखी दादरी रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पूरा प्रयास रहेगा कि इसमें हिसार लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने बताया कि 30 जून को होने वाली रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए पदाधिकारियों से विचार—विमर्श करके पूरे जिले में प्रचार अभियान चलाया जाएगा ताकि रैली में अधिक से अधिक संख्या में जनता पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा का स्वागत किया और जिले में चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रेस प्रवक्ता उमेश शर्मा, लोकसभा सचिव संजय बूरा, जिला सचिव कमल सोलंकी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, युवा जिला सचिव प्रदीप श्योराण, किसान सैल के जिला सचिव रमेश छिरंग, हरपाल पूनिया, सुभाष बंसल, सतबीर कुंडू, बलराम नागर, श्रीराम दुग्गल, बलराम शर्मा, नवनीत सोथा, सुभाष लोहान, अशोक शर्मा, दलबीर सिंह, सुरेन्द्र सैनी, दीनदयाल, जसबीर चौहान, पिरथी बिश्नोई, बंटी सैनी व सुभाष भिरानी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer