Verification: eefe237ed2c24d7f

यमुना नहर में नहाने गए डूबे दो बच्चे ! Two children drowned while bathing in Yamuna canal

0 minutes, 11 seconds Read

 Two children drowned while bathing in Yamuna canal

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यमुना नहर में डूबने से एक की हुई मौत, जबकि दूसरे को गौताखोरों की मदद से बचा लिया

नहर में नहाते हुए युवक। ( फाइल फोटो)

हरियाणा न्यूज/यमुनानगर : चिलमिलाती गर्मी होने के चलते हमीदा हैड स्थित यमुना नहर में नहाने गए दो बच्चे अचानक से यमुना नदी के बहाव में बह गए। हांलांकि बच्चे नदी के किनारे जहां नहा रहे थे, वहां पर पानी का बहाव कम था, लेकिन नहाते- नहाते दोनों बच्चे पानी के बहाव में चले गए और खुद को नदी के बहाव से नहीं बचा सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक 11 वर्षीय बच्चे को गौताखोरों की मदद से बचा लिया गया। हमीदा चौंकी के अधिकारी गुरदयाल सिंह ने एंबुलैंस को बुलाया, लेकिन एंबुलैंस समय पर न पहुंच सकी और पुलिस ने उस बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठा कर सिविल अस्पताल में यमुनानगर में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बच्चे की जांच की और उनकी कोशिश से बच्चे की हालत स्थिर हो गई। वहीं गौताखोरों ने एक 9 वर्षीय बच्चे के शव को भी निकाल लिया। उधर, 9 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीदा कालोनी के रहने वाले दो बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए हमीदा हैड स्थित यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। नहर में पानी का बहाव कम होने के चलते नहर के किनारे पर ही नहाते रहे, लेकिन जब तक वह समझ पाते नहर में पानी के बहाव की चपेट में चले गए और खुद को बचा नहीं पाये। उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगिर इका हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर ही गौताखोरों को बुलाया गया। गौताखोरों ने बड़ी मुशक्कत के बाद 11 वर्षीय मोहित को मौके पर ही निकाल लिया गया। 

नरेंद्र मोदी की एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल का प्रोफाइल !  Profile of Ministers of Modi Cabinet 

पुलिस ने जब एंबुलैंस को घटना की सूचना दी तो एंबुलैंस समय पर न पहुंच सकी। हालत की स्थिति को नाजुक देखते हुए हमीदा चौंकी अधिकारी गुरयाल सिंह खुद ही अपनी गाड़ी में मोहित को बिठा कर सिविल अस्पताल यमुनानगर में लेकर पहुंचे। मोहित का जीवन तो पुलिस की मुस्तैदी से बच गया, लेकिन 9 वर्षीय आजाद को होनी बचा न सकी। बच्चे के परिजन पुलिस को लिपट कर कह रहे थे कि हमारे भाई को बचा लो। उस समय पुलिस ने भी गौताखोरो की मदद से काफी प्रयास किया, लेकिन आजाद को बचाने में सफलता हासिल नहीं हो पाई। फिल्हाल 9 वर्षीय बच्चे आजाद के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: –  

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer