---Advertisement---

हांसी के नजदीकी गांव से विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में घर से गायब

Follow Us
---Advertisement---

 Married woman from Sisai village near Hansi disappeared from her home under unknown circumstances

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/हांसी: हांसी के नजदीकी गांव से एक विवाहिता अपने 9 महीने के बच्चे सहित से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। हांसी सदर थाना पुलिस ने विवाहिता की सास की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता और उसके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में सिसाय निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्रवधु अपने 9 महीने के बच्चे सहित शाम को घर से बिना कुछ बताए कहीं पर  चली गई। काफी देर तक वो वापस घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास में  उसके बारे में पता किया, लेकिन नहीं मिली तो वो रात भर और अगले दिन उसको तमाम रिस्तेदारियों व अपनी जान पहचान की जगहों पर तलाशते रहे। परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।



महिला ने बताया कि  उसकी पुत्रवधु  के पास जो मोबाइल फोन है वो भी बंद आ रहा है। वो थक हार  कर पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने महिला की शिकायत  पर उसकी पुत्रवधु और पौत्र के लापता होने का एफआईआर नं 200 दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें 
June 2024 | अब तक की बड़ी ख़बरें | Top 20 News | Breaking news | Latest news i..
ये भी पढ़ें : –

हरियाणा के श्रमिकों को तुरंत मिलेंगे इन उपकरणों के पैसे, संभाल लें अपना बैंक खाता और करें ये काम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए आदेश ! Workers of Haryana will get money for these equipments immediately, keep your bank account safe,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer