---Advertisement---

हीट वेव से निजात, किसानों को बारिश का इंतजार, इस सप्ताह धान की रोपाई का कार्य पकड़ेगा जोर, किसानों के सामने बड़ी चुनौती

Follow Us
---Advertisement---

 Weather Update in Haryana Delhi NCR: Relief from heat wave, farmers waiting for rain, paddy transplantation work will gain momentum this week, big challenge in front of farmers

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शीघ्र होगा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री-मॉनसून का आगमन

आसमान में छाए काले बादल। ( फाइल फोटो)

हरियाणा न्यूज/हिसार : हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली क्षेत्र में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में तापमान में स्थिरता हो रही है और भीषण आग उगलने वाली गर्मी की विदाई लगभग तय हो गई है। आने वाले चार पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी और मानसून का आगमन अपने निर्धारित समय 28 जून को पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है। ( Mausam update in Delhi NCR Haryana )

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते फरीदाबाद में 8.0 मिलीमीटर, गुरुग्राम में 2.0 मिलीमीटर, नूंह में 12.5 मिलीमीटर, रोहतक में 1.5 मिलीमीटर, यमुनानगर एरिया में 7.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मानसून का आगमन अपने निर्धारित समय 28 जून को पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सभी हिस्सों को 1 जुलाई तक पहुंच मानसून पहुंच जाएगा।

 मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है क्योंकि पूरे क्षेत्र में हवाओं की दिशा में बदलाव यानि पुरवाई नमीं वाली हवाओं से करीबन डेढ़ महीने से रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव लू का खात्मा कर दिया है। ( Haryana ka mausam

पूरे इलाके में तापमान भी 42.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुए हैं यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली हुए तापमान पर लगाम आने वाले चार पांच दिन हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। वीरवार से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शुक्रवार से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इस बारिश के साथी हरियाणा-दिल्ली-एनसीआर में मानसून का भी आवाज एक साथ हो सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। ( Hisar Ka Mausam kaisa rahega is next 10 days

बारिश का मौसम शुरू होते ही खेतों में धान की फसल की रुपए का कार्य भी जोरो से शुरू हो जाएगा। वैसे तो धन की रुपए का कार्य 15 जून से शुरू हो चुका है लेकिन हीट वेव होने के कारण धान की पनिरी (पौध) जलकर सूख रही थी जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। इसको देखते हुए काफी किसानों में धान की रोपाई का कार्य बीच में ही छोड़ दिया तो कुछ नहीं शुरू ही नहीं किया। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि थोड़ी सी भी बारिश होते ही खेतों में काम का सीजन शुरू हो जाएगा। लेकिन किसानों के सामने मजदूरों की समस्या भी खड़ी हो सकती है। क्योंकि अब तक प्रवासी मजदूर बहुत ही कम संख्या में पहुंचे हैं और स्थानीय मजदूर धान की रोपाई का कार्य करने से बचते हैं। 

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून: हांसी-हिसार और जींद में सूखे जैसे हालात, धान की फसल पर मंडराया संकट

July 23, 2026

Weather Update: हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, जाने आपके एरिया में कौन सा अलर्ट

July 21, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer