Verification: eefe237ed2c24d7f

Aadhar Card Update नहीं होने से परेशान लोग, अपडेट करने वाले कंपनी के कर्मचारियों के रवैया से नाराज लोगों ने की नारेबाजी

0 minutes, 15 seconds Read

 People are upset because their Aadhar card was not getting updated, people angry with the attitude of the employees of the updating company raised slogans

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से परेशान लोग नारेबाजी करते हुए।

हरियाणा न्यूज/नारनौंद : आधार कार्ड अपडेट करवाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले आधार कार्ड तहसील कार्यालय में बनाए जाते थे। लेकिन अब उप मंडल अधिकारी के आदेशों के बाद Aadhar Card Update कार्य नारनौंद नगर पालिका कार्यालय में किया जाने लगा। सुधा कंपनी द्वारा अपडेट करने का ठेका लिया हुआ है। इस कंपनी के कर्मचारी अपनी मनमानी के चलते आधार कार्ड अपडेट करने में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

 लोगों द्वारा Aadhar Card update करने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया हैं। लोगों ने बताया कि वह सुबह आकर लाइन में खड़े हो गए थे। लेकिन कंपनी के कर्मचारी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से देरी हो रही है। जब इनसे बातचीत करते हैं तो सही तरीके से बातचीत भी नहीं करते। इनकी कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है इनकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

शैतान पड़ोसी : बच्चे ने खटखटाया शैतान पड़ोसी का दरवाजा, झगड़ालू पड़ोसी का इलाज कैसे करें? #hrnews

कम्पनी के कर्मचारी गुरबाज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की आधार कार्ड अपडेट करने में किसी प्रकार की कोई आनाकानी नहीं की जा रही है।  Aadhar Card update करवाने वालों की संख्या 200 से 250 के बीच पहुंच जाती है। जबकि हम 60 से 70 नागरिकों के आधार कार्ड ही अपडेट कर पाते हैं। सुबह आने के बाद सभी को टोकन दे दिए जाते हैं। सभी कार्ड धारकों को इसके बारे में जानकारी दे दी जाती है। इसके बावजूद भी लोगों के बार-बार पूछताछ करने पर समय बाधित होता है। जिसके चलते हमारा कार्य अधर में लटक जाता है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट कर दिए जाएं।

ये भी पढ़ें :- 

पेटवाड़ गांव से दो बच्चे गायब, 5 दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ,

भूना में सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत, दहमान बैजलपुर के बीच में हुआ हादसा
हांसी में नवविवाहिता जोड़े की हत्या के मास्टर माइंड काबू, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, पुलिस रिमांड पर भेजा,
विदेश भेजने के नाम पर नारनौंद के युवक से लाखों की ठगी, चार पर मामला दर्ज
Hansi News: सीएचसी सोरखी में मरीजों के साथ दुव्यहार, ग्रामीणों में रोष,
टोहाना में जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पीट पीटकर हत्या, भीड़ ने गाड़ियों को किया आग के हवाले
जींद में व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में मौत, दोस्तों पर हत्या का संदेह,
विदेशी महिला से दोस्ती करना युवक को पड़ा भारी, इंडिया में घूमने में मदद के बहाने ठगे रुपए 
प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद करने का ऐलान,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer