---Advertisement---

Hisar News Today: गली में सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बाइकर्स

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar News Today: Bikers snatched the gold chain from the neck of woman walking in the street

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेक्टर 9-11 में गले से चेन स्नेचिंग के वारे में जानकारी देते हुए कमलेश। 

हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार शहर के सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर अब चेन स्नेचरों के निशाने पर हैं। सेक्टर 9-11 में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सैर कर रही रिटायर्ड डीआरओ बालकिशन शर्मा की पत्नी कमलेश के गले से मकान नंबर 2715 के सामने से बाइक सवार दो लोगों ने 12 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था और पीछे बैठे युवक ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था और आसानी से फरार हो गए। 

पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो पाई। देर रात तक अर्बन एस्टेट थाना पुलिस केस दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी हुई थी।

कमलेश ने बताया कि वो रात को करीब साढ़े नौ बजे अपनी गली से दूसरी गली में चक्कर लगाते हुए सैर कर रही थी। जब वो मकान नंबर 2715 के सामने पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से एकदम चेन झपट ली। वह शोर मचाते हुए कुछ कदम तक बाइक के पीछे भी भागी। जब तक आसपास के लोग आए, स्नेचर फरार हो चुके थे। मामले के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया।

महीने में पांच वारदात, कोई स्नेचर पकड़ में नहीं आया

4 जून को बाइक सवार दो स्नेचरों ने सेक्टर 16-17 में कोठी के बाहर रिटायर्ड पशु चिकित्सक की पत्नी प्रेमलता के गले से डेढ़ तोले की चेन तोड़ी।

 8 जून की रात सेक्टर 16-17 में

सैर कर रही सुनिता के गले से बाइक सवार दो युवक 3.5 तोले सोने की चेन तोड़कर फरार। 

13 मई को सेक्टर 16-17 में

57 वर्षीय बीरमती की रात को करीब सवा 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन व लोकेट तोड़ लियाथा।

13 मई को माडल टाउन निवासी मीनाक्षी के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया था।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, दो ट्रेनें आपस में भिड़ी
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें
हांसी के नामचीन मलिक अस्पताल के डॉ जेपी मालिक नहीं रहे
मुम्बई मे छाया करसिंधु का छोरा, सौभाग्यवती भव-2 सांझा सिंदूर सीरिलय में आएगा नजर,
Hisar News Today: छाजू राम कालेज की दीवार के साथ पेड़ व्यक्ति ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मेरी लाश को मेरी पत्नी को छूने नहीं देना, कैथल जिले का रहने वाला था मृतक ,
Jind News Today: युवती का एटीएम कार्ड बदलकर लगाया हजारों का चूना, भाई का एटीएम कार्ड लेकर गांव से जींद गई थी युवती ,
Narwana News Today: नरवाना में सब्जी मंडी के प्रधान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, पूरा घटनाक्रम जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें,
Hisar News Today: बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की फसल नष्ट, कहने पर भतीजों व छोटे भाई की पत्नी से मारपीट,
Jind News Today: हांसी ब्रांच नहर में मिला शव, युवक की मौत को लेकर असमंजस, आज होगा पोस्टमार्टम
सिरसा में ग्राम सचिव लाखों के गबन के मामले में गिरफ्तार, ऐसे किया ग्राम सचिव ने गबन, इक्नोमिक सेल ने किया गिरफ्तार
किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा बना जी का जंजाल, बीमा कंपनी क्लेम देने को तैयार नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer