---Advertisement---

हांसी के फौजी जवान की श्रीनगर में मौत, फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बेहौंश हुए पिता

Follow Us
---Advertisement---

 Hansi soldier dies in Srinagar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 श्रीनगर में टेरिटोरियम आर्मी में तैनात था ढ़ाणी कुतुबपुर का बेटा सतपाल, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

हरियाणा न्यूज हांसी : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में टेरिटोरियम आर्मी में तैनात हांसी के गांव ढ़ाणी कुतुबपुर निवासी करीब 24 वर्षीय सतपाल सिंह की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के सही कारणों का पता चला नहीं चल पाया है। उनका पार्थिव शरीर वीरवार देर रात गांव ढ़ाणी कुतुबपुर में पहुंचेगा। सतपाल सिह टेरिटोरियम आर्मी में बतौर सिपाही के पद पर तैनात थे। सतपाल सिंह के पिता सुषाष सिंह गांव में चौकीदार हैं। सतपाल का एक बड़ा भाई है जो मजदूरी करता है। करीब 5 साल पहले सतपाल सिंह ने आर्मी में ज्वाइन हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले सतपाल की शादी हुई थी। उनका एक 3 महीने का बेटा है। अपनी पत्नी की डिलीवरी के समय सतपाल सिंह छूट्टी लेकर घर आया हुआ था।

फिलहाल वह अपने बेटे का जलवा पूजन करवा कर करीब डेढ़ महीने पहले ही सतपाल सिंह ड्यूटी पर गया था। सतपाल सिह की मौत की सूचना मिलते ही उनका पिता सुभाष बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। घर में मातम पसर गया। कांस्टेबल सतपाल की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सतपाल का पार्थिव शरीर वीरवार देर रात गांव में पहुंचेगा।

शुक्रवार को ढ़ाणी कुतुबपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतपाल की मौत की सूचना के साथ ही ग्रामीणों का उनके घर के बाहर तांता लग गया। माता- पिता व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। 3 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। कांस्टेबल सतपाल का एक बड़ा भाई तथा 2 बड़ी बहनें हैं। सतपाल परिवार में सबसे छोटा था और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। गांव के सरपंच अजय कुमार ने बताया कि सतपाल हंसमुख स्वभाव तथा मिलनसार लड़का था और गांव के सभी छोटे बड़े सदस्यों का पूरा सम्मान करता था।

परिवार के सदस्यों के पास फौज से सेना के अधिकारियों का फोन आया और उनकी तरफ से सतपाल को गोली लगने की बात कही। यह सुनकर परिवार के सदस्य परेशान हो गए। उनकी तरफ से गांव के सरपंच को पूरी बात बताई गई। इसी दौरान फौज के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सतपाल की दो साल पहले शादी हुई थी। अभी परिवार के सदस्य सही जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सतपाल को क्या हुआ है उनको कुछ नहीं पता। वह भी अधिकारियों से अभी इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

खास खबर भी पढ़ें :-

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे अब इन जातियों के लोग, पीएम आवास योजना के लिए कौन कौन होंगे पात्र

Read More News Today‌on Google News ,
DPS School Hisar bus accident: दिल्ली हिसार हाईवे पर स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के नर्क में धकेला – डॉक्टर राजवीर मोर ,

Happy Card update : हैप्पी कार्ड से छात्र भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Hansi News : डाटा गांव में चोरी, खेतों से 3 किसानों का सामान चोरी,

आसमान से किसानों के लिए बरसा सोना, शहर वासी परेशान, भिवानी प्रशासन के दावों की खुली पोल

सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, भू-माफिया में मचा हड़कंप

नारनौल में जमकर बरसे बदरा, रिहायशी इलाकों में घरों एवं दफ्तरों में घुसा पानी

Rohtak Meham News Today: फरमाणा में युवक पर तलवार से हमला, सुनारिया चौंक पर बैठे युवक पर सूए से वार,,

महेंद्रगढ़ में आफत की बरसात, महेन्द्रगढ़ शहर की सड़कें हुई जलमग्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer