---Advertisement---

Hansi News : डाटा गांव में चोरी, खेतों से 3 किसानों का सामान चोरी

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News, theft in Data village, goods of 3 farmers stolen from the fields

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव डाटा के खेतों से तीन किसानों की सोलर पैनल, बैटरियां, मोनोब्लॉक मोटर, व अन्य सामान चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने किसानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

गांव डाटा निवासी हरदीप ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। मैंने अपने खेत में सिंचाई करने के लिए अपने ट्यूबवैल पर मोनोब्लॉक मोटर और सोलर के शीशे व इन्वर्टर बैटरी लगवाए हुए थे। 30 जून की रात करीब 12 बजे तक मैने मोटर को चला कर फसल को पानी लगाया था लेकिन 1 जुलाई को समय करीब सुबह 6 बजे मैने अपने खेत में जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। मेरे खेत से 3 हॉर्स पावर की मोनोब्लॉक मोटर 2 बैटरियां व सोलर के शीशे गायब मिले। जिसकी मैंने अपने खेत के आसपास पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसके खेत के पड़ोसी गांव डाटा निवासी सुशील के खेत से भी मोनोब्लॉक मोटर चोरी की गई है।

गांव डाटा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करके अपना व अपने परिवार का गुजारा करता है। 28 जून की रात को कोई अज्ञात लोग मेरे खेत में बने कमरे की छत पर लगे सोलर 160 किलोवाट के 2 सोलर पैनल चोरी हुए मिले। 29 जून को सुबह खेत में जाकर देखा तो उसके खेत में से दोनों सोलर की प्लेटें गायब मिली। जिसको उसने अपने खेत के आसपास पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। हांसी सदर थाना पुलिस ने तीनों किसानों के सामान चोरी होने का केस दर्ज किया गया है। वहीं गांव मुजादपुर में खेत में लगे एक सोलर सिस्टम ट्यूबवैल कनैक्शन से कंट्रोलर चोरी होने का मामला सामने आया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने महाबीर सिह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खास खबर भी पढ़ें :-

हांसी के फौजी जवान की श्रीनगर में मौत, फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बेहौंश हुए पिता,

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे अब इन जातियों के लोग, पीएम आवास योजना के लिए कौन कौन होंगे पात्र

Read More News Today‌on Google News ,
DPS School Hisar bus accident: दिल्ली हिसार हाईवे पर स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के नर्क में धकेला – डॉक्टर राजवीर मोर ,

Happy Card update : हैप्पी कार्ड से छात्र भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

आसमान से किसानों के लिए बरसा सोना, शहर वासी परेशान, भिवानी प्रशासन के दावों की खुली पोल

सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, भू-माफिया में मचा हड़कंप

नारनौल में जमकर बरसे बदरा, रिहायशी इलाकों में घरों एवं दफ्तरों में घुसा पानी

Rohtak Meham News Today: फरमाणा में युवक पर तलवार से हमला, सुनारिया चौंक पर बैठे युवक पर सूए से वार,,

महेंद्रगढ़ में आफत की बरसात, महेन्द्रगढ़ शहर की सड़कें हुई जलमग्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer