---Advertisement---

रिश्वतखोर पटवारी को चार साल की सजा, अदालत ने जुर्माना लगाया, इंतकाल दर्ज करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Bribe-taking Patwari sentenced to four years in prison, court imposed fine, had demanded bribe in the name of registering transfer

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sirsa News : इंतकाल की एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के मामले में सिरसा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने रिश्वतखोर पटवारी को सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पटवारी को पीसी एक्ट की धारा 7 व 13 के तहत चार साल की सजा सुनाते हुए 15 हजार की जुमार्ना भरने के आदेश दिए। जुमार्ना की एवज में दोषी पटवारी को चार माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। सरकार की ओर से लोक अभियोजक पलविंद्र सिंह ने पैरवी की। लोक अभियोजक पलविंद्र सिंह ने बताया क उक्त केस अभियोजन पक्ष का कोई सहयोग नहीं किया जबकि शिकायतकर्ता अपने बयानों से भी पलट गया। उसके बावजूद कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए अन्य सबूतों व गवाहों के बयान के आधार पर उक्त सजा सुनाई।

यह था मामलाः

फूलकां गांव के किसान महावीर कस्वां ने विजिलेंस टीम को 2 जुलाई 2019 को शिकायत देते हुए बताया था कि उसे अपनी ढाई कनाल जमीन का इंतकाल करवाना था। महावीर की मां ने 2015 में अपनी वसीयत उसके व उसके भाई के नाम की थी। इस विरासती वसीयत के इंतकाल के लिए तहसीलदार ने पटवारी के पास रिपोर्ट मार्क करके भेज दी। जिसे लेकर वह गांव फूलकां के पटवारी विनय कुमार के पास गया। आरोपित पटवारी ने उससे इंतकाल करने के लिए छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने एक जुलाई 2019 को आरोपित

पटवारी को दो हजार रुपये देने चाहे तो उसने मना करते हुए तीन हजार रुपये देने का कहकर कार्रवाई शुरू करने का कहा। उसी दिन पीड़ित ने इंतजाम कर पटवारी विनय को तीन हजार रुपये पटवार सिरसा के सामने देते हुए की वीडियो बना ली। पटवारी विनय ने उससे शेष तीन हजार रुपये अगले दिन लाने को कहा। किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने अगले दिन शिकायतकर्ता महावीर को तीन हजार रुपये देने के लिए शाम चार बजे पटवार भवन भेजा। पटवार भवन में उसने पटवारी को रुपये दे दिए और बाहर आकर इशारा कर दिया। जिस पर टीम ने आरोपित पटवारी विनय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। उक्त मामले में एसीबी हिसार में मामला दर्ज कर पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। अब कोर्ट ने उक्त मामले में दोषी पटवारी को सजा सुनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer