Verification: eefe237ed2c24d7f

कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर साधा निशाना, हुड्डा बाप बेटे को लेकर कैप्टन का बड़ा बयान

0 minutes, 0 seconds Read

भाजपा उपलब्धियां के नाम पर जनता के बीच में जाएगी वोट मांगने – मोहनलाल बडोली
कुछ लोग भ्रष्टाचार और इलाका वाद की सरकार बनाना चाहते हैं वो देने के लिए नहीं छीनने के लिए बदलाव की बात कर रहे हैं – कैप्टन अभिमन्यु

हरियाणा न्यूज नारनौंद : हरियाणा के लोगों ने पहले भी दो बार कांग्रेस पार्टी का हिसाब किया है। भाजपा की मजबूत कार्यकर्ताओं की वजह से तीसरी बार भी प्रदेश में कमल खिलेगा। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि नारनौंद में त्रिदेव व शक्ति केंद्र विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं का जीत का मंत्र दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नए विषय में जनकल्याण के कामों को गति देकर ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है। किसानों की अब 23 फसल एमएसपी रेट पर खरीदी जाएंगी। किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर अगर जल जाते हैं तो उनको फ्री में ही रखा जाएगा। जिसका खर्च सरकार बहन करेगी बिजली के बिलों पर सरचार्ज को भी माफ किया गया है। एक 80 हजार बीपीएल परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। इन सभी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नौकरियां मेरिट के आधार पर दी गई है। कर्मचारियों की भी अधिकतर मांगे पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस की हिसाब मांगों यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उनका 2009 और 2014 में हिसाब कर दिया था अबकी बार भी जनता हिसाब करने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस पार्टी ने देश को बांटने का काम किया है। वो एक बार फिर सत्ता में आकर प्रदेश को लूटने के सपने सजा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हम सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जाएंगे कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यों का प्रचार करके लोगों को जागरूक करने का काम करें। एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक नौकरी की गारंटी दी गई है।
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बदलाव के नाम पर यात्रा करने वाले लोग प्रदेश में भ्रष्टाचार और इलाका वाद की सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। लेकिन भाजपा के मेहनती कार्यकर्ता प्रदेश में कमल खिलाकर तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे। शुक्रवार को कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में नारनौंद विधानसभा के बास मंडल, सिसाय, खेड़ी चोपटा और नारनौंद मंडल के त्रिदेव वह शक्ति मंडल की बैठक लेकर उनकी जिम्मेवारी लगाई है कि वह पूरी मेहनत के साथ घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। कांग्रेस पार्टी के लोग प्रदेश में भ्रष्टाचार और इलाका वाद की सरकार बनाना चाहते हैं। वह देने के लिए नहीं बल्कि छीनने के लिए बदलाव करना चाहते हैं। उनका बदलाव हरियाणा के विकास के लिए नहीं अपने परिवारों के घर भरने के लिए हैं। अब वह हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा सरकार ने एक लाख 41 हजार युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के नौकरियां दी हैं। कांग्रेस सरकार में लाखों रुपए में नौकरियां बेची जाती थी। अबकी बार हर कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़कर कमल खिलाने का काम करें।
इस अवसर पर इस अवसर पर प्रदेश की उपाध्यक्ष बतों कटारिया, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, धर्मवीर रतेरिया, अजय सिंधु, जयबीर माजरा, आजाद शर्मा, रमेश मिर्चपुर, जगदीश फौजी, सुदेश चौधरी, सुधीर पांचाल, महावीर शर्मा, एडवोकेट दीपक लोहान, अमरजीत लोहान, राजीव पेटवाड़ इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer