Verification: eefe237ed2c24d7f

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं लागू

0 minutes, 5 seconds Read

Congress leader Dr Ajay Chaudhary targeted BJP, not single scheme of BJP government is implemented on the ground

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा ने लोगों को गुमराह कर प्रदेश को पीछे धकेला – डॉक्टर अजय चौधरी 

हरियाणा न्यूज नारनौंद : भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार कर प्रदेश को विकास के मामले में आखिरी पायदान पर लाकर खड़ा कर दिय। भाजपा के मुख्यमंत्री और नेता सारा दिन झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते उनके द्वारा की गई आज तक एक भी घोषणा धरातल पर उतरी हुई नजर नहीं आ रही। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय चौधरी ने कस्बे में शमशेर कूकन के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुकी है।10 साल के शासन के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। युवा रोजगार की तलाश में विदेश की तरफ रख कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कर्मचारी आए दिन अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगे ना मानकर कर उन पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 36 बिरादरी की लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का काम किया है लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिला। भाजपा ने किसान व मजदूर के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी जमीनों पर कब्जा करना चाहा था लेकिन किसानों ने भाजपा को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी पूंजी पत्तियों की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल के नाम पर गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के समय खिलाड़ियों के लिए ऐसी नीति बनाई गई थी जिससे कि प्रदेश के खिलाड़ियों में क्रांति आई थी। प्रदेश के पहलवानों ने विदेशों में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। भाजपा ने खेल नीति को बदलकर खिलाड़ियों का भी अपमान करने का काम किया है। जंतर मंतर पर भी हक के लिए पहलवानों ने जो आंदोलन किया था। वहां पर भी भाजपा ने प्रदेश की बेटियों को सड़कों पर घसीटने का काम किया था। अब प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा से अपना बदला लेगी। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer