---Advertisement---

पूर्व चेयरपर्सन मंजू अरोड़ा ने साधा निशाना, बोली हिसार में ट्रिपल इंजन की सरकार फेल, रिमझिम बारिश ने खोली विकास की पोल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Former chairperson Manju Arora targeted, said triple engine government failed in Hisar, drizzling rain exposed the development

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार में बाढ़ जैसे हालात, कागजों में विकास दिखाकर लगाया जनता को चूना – मंजू अरोड़ा

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ : भाजपा सरकार के विकास के झूठे दावों की पोल खोलने के लिए तेज बारिश नहीं बल्कि रिमझिम बारिश ही खोलकर रख रही है। हिसार में हवाई जहाज का सपना दिखाने की बजाय सरकार अगर धरातल पर काम करती तो आज यह नौबत नहीं आती। पिछले 5 सालों में हिसार में सिंगल इंजन के नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार थी और सरकार के तीनों ही इंजन हिसार के विकास करने में फेल साबित हुए हैं। उक्त शब्द वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं पूर्व हिसार नगर निगम की पूर्व चेयरपर्सन मंजू अरोड़ा ने हिसार में हुई बारिश के बाद सेक्टर 13 में जल भराव की स्थिति का जायजा लेते हुए कहे।

पूर्व चेयरपर्सन मंजू अरोड़ा कहा कि भाजपा के नेता आए दिन विकास की बात करते हैं लेकिन पिछले 10 सालों में धरातल पर भाजपा का एक भी विकास कार्य होता हुआ नजर नहीं आ रहा। चुनाव के समय भाजपा नेता कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार डबल विकास करेगी, जब किसी शहर में तो ट्रिपल इंजन की सरकार थी और विकास भी तीन गुना अधिक होना चाहिए था परंतु भाजपा के शासन में विकास केवल पूंजीपति लोगों का हुआ है और शहर व गांव की स्थिति बहुत ही नाजूक हो चुकी है। इस बार मानसून काफी कमजोर साबित रहा है प्रदेश के लिए और कभी कभार जब रिमझिम बारिश होती है तो हिसार शहर की गलियां पानी से लबालब हो जाती हैं। जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। अगर समय रहते प्रशासन ने नालों की सफाई करवाई होती तो और पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाया होता तो आज यह नौब्बत नहीं आती। मंजू अरोड़ा ने कहा कि हिसार को स्मार्ट सिटी बनाने के भाजपा के पूर्व मेयर गौतम सरदाना और कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता के सभी दावे फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज हिसार ही नहीं बल्कि हरियाणा के लोकतंग आ चुके हैं और इस कुशासन से छुटकारा चाहते हैं। जिसका बदलाव आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से लेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer