Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

Hisar police woman sub-inspector arrested in bribery case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजाद नगर थाने की सब इंस्पेक्टर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार के आजाद नगर थाना में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर को जींद में दर्ज रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अदालत के आदेशों पर महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। मामले में जींद पुलिस ने एसआइटी गठित की हुई थी। जींद सदर थाना में इस महिला पुलिसकर्मी पर एक पुलिसकर्मी से छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाने व समझौते के लिए रुपये मांगने का आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में इसके पति व ससुर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 बैच की यह महिला पुलिसकर्मी अपने साथी पुलिसकर्मी छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाने और समझौते के लिए रुपये मांगने का है आरोप के साथ रिलेशनशिप में थी। इस बात का पता इसके पति को लगा तो उक्त पुलिसकर्मी पर पति के कहने पर छेड़खानी का केस दर्ज करवा दिया था। इसके पति ने पुलिसकर्मी से समझौते के लिए रुपये की मांग की थी।

इस मामले में जींद पुलिस ने एसआइटी गठित की हुई थी। मामले में हिसार अदालत में मंगलवार को तारीख थी। अदालत ने महिला एसआइ को गिरफ्तार करने के आदेश दिए, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer