---Advertisement---

मोटरसाइकिल चोरी के अलग-अलग मामलों में बरवाला व अग्रोहा क्षेत्र से दो चोर गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Two thieves arrested from Barwala and Agroha areas in separate cases of motorcycle theft

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसार : थाना अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गोरखपुर हाल अग्रोहा निवासी सचिन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बरवाला पुलिस ने भी मुथूट फाइनेंस कंपनी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

ASI विनोद कुमार ने बताया कि थाना अग्रोहा में 15 अगस्त को गांव अग्रोहा निवासी सुभाष ने शहीद सतपाल भाकर स्मारक के सामने से मोटरसाइकल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह शहीद सतपाल भाकर स्मारक पर 15 अगस्त का प्रोग्राम देखने आया था और मोटरसाइकिल शहीद स्मारक के सामने खड़ा किया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद उसे उसका मोटरसाइकिल वहां नहीं मिला। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अग्रोहा में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मोटरसाइकल चुराने उपरांत मोटरसाइकिल की पहचान छुपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट को तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ ही एबीवीटी पुलिस टीम ने 4 मई 2024 को मुथूट फाइनेंस बरवाला के सामने से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी वार्ड नंबर 16 बरवाला निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। गौरतलब है कि थाना बरवाला में बधावड़ निवासी नरेश कुमार ने 4 मई 2024 को मुथूट फाइनेंस बरवाला के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer