---Advertisement---

उचाना होटल में खाने का बिल मांगने पर हंगामा, होटल में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Uproar in Uchana hotel over asking for food bill, hotel vandalised and staff beaten up

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के उचाना के निकट बने पंडता दा ढाबा पर खाने का बिल मांगने पर आधा दर्जन युवकों ने मैनेजर से मार पिटाई की और ढाबे के सामान से तोड़‌फोड़ की।

सोनीपत जिले के मुरथल निवासी राजीव ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडता दा झाबा पर मैनेजर की नौकरी करता है। 15 अगस्त रात को सात-आठ युवक ढाबे पर आए और कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उसने देखा कि युवक बिना बिल दिए ही एक-एक करके वहां से निकल रहे थे। इस दौरान सर्विसमैन गांव बड़ौदा निवासी विजय ने खाने का बिल मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया।

इसके बाद सभी इकट्ठे होकर उनके पास काउंटर पर आ गए और झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद झगड़ा करके ढाबे से बाहर चले गए। थोड़ी ही देर के बाद युवक लाठी व डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसको गंभीर चोट आई। इस दौरान युवकों ने ढाबे पर रखे सामान से भी तोड़‌फोड़ की। इसके बाद धमकी देकर गए कि भविष्य में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बाद में ढाबे के कर्मचारियों ने उनको

नागरिक अस्पताल उचाना में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हमला करने व तोड़‌फोड़ करने का केस दर्ज किया है।

दुकानदार पर किया हमला

सफीदों : गांव भुसलाना में दुकान की उधार मांगने पर तीन लोगों ने दुकानदार पर हमला करके घायल कर दिया। गांव भुसलाना निवासी टिंकू ने सदर थाना सफीदों को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। वह गांव के ही विट्टू ने उससे दुकान पर सामान उधार लिया हुआ है। उसने आरोपित से उधार के रुपये मांगे थे। इसके बाद आरोपितों ने उसको धमकी दी थी। आठ अगस्त को वह अपने चाचा वृजपाल के साथ खेतों में काम करने के लिए गए थे। शाम को वह खेतों में बने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित विट्टू, आदेश, निशान सिंह आए और आते ही उसको पकड़ लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer