Accident on Delhi Rohtak Road: Person dies after being hit by tractor – accident in Bahadurgarh – Bahadurgarh news
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana News Today : बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड़ पर सैक्टर-16 के कट के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी मुकेश ने बताया कि 11 सितम्बर को वह अपने रिश्तेदार के घर जाखौदा गया हुआ था। जहां से वह रात करीब 10 बजे वह अपने घर के लिए चला था। जब वह रात करीब सवा दस बजे रोहतक दिल्ली रोड सैक्टर-16 के कट पर पहुंचा तो उसका भाई राजेश अपनी साइकिल लिए हुए वहां मिला। हम बात करते हुए घर की तरफ चल पड़े।
राजेश आगे आगे चल रहा था और वह पीछे था। इस बीच एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर का लेकर तेज गति से चलाता हुआ रोहतक की तरफ से आया। जिसने पानी के दो टैंकर ट्रैक्टर में जोड़ रखे थे।
उसका भाई राजेश थोड़ा ट्रैक्टर से आगे था। ट्रैक्टर की स्पीड ज्यादा होने के कारण पीछे वाले पानी के टैंकर का कुंडा निकल गया और ट्रैक्टर असंतुलित होकर उसके भाई के ऊपर से गुजर गया।
आरोप है ट्रैक्टर चालक को इस घटना के बारे में पता चल गया था। जिसको उसने रोकने का बहुत प्रयास किया, मगर वह मौके से भाग गया। उसके भाई की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।












