---Advertisement---

हिसार डिग्गी में मिला में मिला युवक का शव, छह लोगों पर हत्या का केस, राजस्थान का रहने वाला था मृतक

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

body of young man was found in ditch in Hisar, and murder case was registered against six people, the deceased was a resident of Rajasthan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : राजस्थान के गांव पिचानवा झुंझुनूं के 36 वर्षीय विमल चाहर का शव कालीरावण के सहारण फार्म हाउस की डिग्गी में वीरवार को संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक के स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना अग्रोहा में छह युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। अग्रोहा पुलिस ने मृतक विमल चाहर के चाचा प्रधान सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया।

विमल चाहर के चाचा प्रधान सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि भतीजा विमल 5 दिन पहले घर से गाड़ी लेकर गाड़ी का काम करवाने की बात कह हिसार के लिए निकला था। बुधवार तक जब विमल घर नहीं पहुंचा तो उसे सूचना मिली कि विमल गायब हो गया है। और अगले दिन वीरवार को अग्रोहा के गांव कालीरावण में उसका शव एक फार्म हाउस की डिग्गी में मिला। चाचा ने पुलिस को बताया कि विमल के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले और खून निकल रहा था। जांच पड़ताल करने पर उन्हें पता चला कि विमल कालीरावण फार्म हाउस में छह-सात अन्य युवकों के साथ रुका था। उसके भतीजे के साथ रोविन के कुलोढ कला झुंझुनूं, दर्शन बीकानेर, शाहरुख निवासी भाखर झुंझुनूं, अमित पिपली झुंझुनूं, नवीन यादव निवासी लाखु झुंझुनूं, डा. सोनू यादव गुरुग्राम आदि थे। विमल के चाचा ने बताया कि विमल के पास मोबाइल था वो भी गायब है।

विमल के शव इ का पोस्टमार्टम

करवा कर स्वजन को सौंप दिया है। विमल के दोस्तों से भी पूरे मामले पर पूछताछ की जा रही है। तनेज पात्, थाना प्रभारी अग्रोहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer