---Advertisement---

Haryana News Today : पांव फिसलने से नहर में गिरा किशोर, दो किलोमीटर दूर मिला शव

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: Teen fell into the canal after slipping, body found two kilometers away    

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नहर में डूबे किशोर का घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मिला शव

Karnal News Today :  करनाल जिले के गांव रांवर के पास शनिवार शाम को पैर फिसलने से आवर्धन नहर में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव रविवार शाम करीब पांच बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। गोताखोर रविवार सुबह से ही किशोर की तलाश कर रहे थे। गोताखोरों के साथ परिजन भी तलाश में लगे रहे। परिजनों ने मधुबन थाने में बयान दर्ज कराए हैं। परिवार की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को स्वजन को सौंप दिया।

करनाल शहर की विकास कालोनी निवासी वासिद कुरैशी ने बताया कि पड़ोसी 12 वर्षीय रेहान अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ शनिवार शाम को गांव रांवर के पास आवर्धन नहर पर घूमने के लिये आया था। कालोनी के बच्चे अक्सर नहर के पास आते-जाते रहते हैं। नहर के किनारे घूमने के दौरान रेहान का पैर फिसल गया और इसी के साथ वह व उसके अन्य दो साथी नहर में गिर गए। दो साथी तो बाहर निकल गए लेकिन रेहान बहने लगा। साथियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सी ढूंढकर रेहान की तरफ फेंकी।

रेहान ने रस्सी पकड़ भी ली, लेकिन चेहरे पर मिट्टी और पानी लगा होने के कारण वह एक हाथ से चेहरा साफ करने लगा। इसी दौरान उसके हाथ से रस्सी छूट गई और दोबारा वह रस्सी तक नहीं आ सका। इस कारण रेहान पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने रेहान के घर पहुंचकर स्वजन को सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे और रेहान की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सूचना पर मधुबन थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। सभी ने नहर में उतरकर किशोर की तलाश की गई। शनिवार देर शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer