Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : बुजुर्ग की बनाई अश्लील वीडियो, रुपये नहीं देने पर कर दी वायरल

0 minutes, 5 seconds Read

Old man pornographic video made viral when Vanai refused to give money

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साइबर ठगों ने अब बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। 1 वर्षीय बुजुर्ग को यूरिन इन्फेक्शन व पाइल्स के बारे में आनलाइन सप्ताह देने की झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बनाकर खुद को सीबीआइ आफिसर बताकर पैसे की मांग की। बुजुर्ग ने पैसे देने से मना किया तो वीडियो उनके जानकारों के पास भेज दी। पीड़ित की ओर थाने में ठगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

एक 81 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 10-15 दिन से यूरिन इन्फेक्शन व पाइल्स की दिक्कत चल रही थी। जिसके चलते उसे आनलाइन डाक्टर से कंसल्ट करने बारे पता चला। जब वो आनलाइन कंसल्टेशन के बारे में देख रहा था तो उनके फोन पर एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया। जिस पर उन्होंने मुझे अपनी प्राब्लम वहट्सएप वीडियो काल के जरिए बताने के लिए कहा। मैंने अपनी दिक्कत बता दी। उन्होंने काल कट कर दिया। उसके बाद पीड़ित को पता लगा कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने मुझे फोन से एक फेक व एडीटिड वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजा और पैसे की मांग करने लगे।

फिर एक फोन कर कहा कि मैं सीबीआई आफिसर राम पांडे बोल रहा हूं इसके बाद उसने एक फेक आइडी कार्ड भी भेजा। उस व्यक्ति ने कहा कि आपको पैसे देने पड़ेंगे वरना आपकी वीडियो वायरल कर देंगे। उसके बाद उसके पास फोन पर एक ने खुद को यूट्‌यूब से बताकर 2,49,500 रुपये की मांग की। उस व्यक्ति ने उन्हें बहुत बार फोन करके पैसे मांगे जाने में बुलाने की धमकी दी। तीन-चार बैंक अकाउंट नम्बर व आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूट्यूच आइडी कार्ड नम्बर भी भेजा। अब उन्हें पता चला कि इन ठगों उसके जानकारों के पास उनको अश्लील वीडियो भी भेजी हुई है।

ये भी पढ़ें :- नीचे दी गई लाइन पर टच करें –

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें और शेयर करें,

हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण हादसा : 2 महिलाओं सहित 8 की मौत, गोगामेड़ी जा रहे श्रृद्धालुओं की गाड़ी को ट्राले ने पीछे से मारी टक्कर,

हिसार में बारिश से जलभराव, दिल्ली रोड़ पर शाम तक नहीं हुई पानी की निकासी, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन,

रोहतक में बाइक सवारों को केंटर ने कुचला, महिला की मौत, पति व मां गंभीर, महिला के शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे,

Hansi News : दो बेटों के पिता पूर्व फौजी ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची कोर्ट, बास थाने में मामला दर्ज,

हांसी में 12 लाख की अफीम सहित तीन गिरफ्तार, झारखंड से खरीदकर लाए, जाने कहां कहां के रहने वाले हैं नशा तस्कर,

चुनाव प्रचार में कितने वाहनों का काफिला चल सकता है, ज्यादा वाहनों के काफिले पर चुनाव आयोग सख्त,

नारनौंद में फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों का टोटा, कहीं आग लगी तो कैसे बुझेगी,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer