---Advertisement---

सिंचाई विभाग हिसार के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला, नहरी पानी की चोरी रोकने पर किया हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar Irrigation department employees attacked with an axe – Hansi News   

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के गांव पनिहारी माइनर पर पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के तीन बेलदारों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार रात करीब 11 बजे गांव डाटा के समीप पनिहारी माइनर आरडी 50 हजार पर किसानों की ओर से पाइप लगा पानी चोरी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के बेलदार मौके पर पहुंचे। जहां किसानों को माइनर में पाइप लगाकर पानी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। जिसके बाद बेलदारों ने चोरी का विरोध किया। इस पर झगड़े के बीच किसानों ने बेलदारों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीन बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना पर जेई शुभम व एसडीओ अजय सिहाग पहुंचे और घायलों को हिसार अस्पताल भेजा। इस दौरान हमले में घायल कपिल के सिर व पैर, घायल प्रदीप के सिर व संदीप के गुम चोट की सूचना प्राप्त हुई है। बता दें कि यह माइनर सरसाना गांव से निकल गांव डाटा होते हुए मसूदपुर में टेल लगती है।

सिंचाई विभाग के जेई शुभम ने बताया कि शनिवार रात पनिहारी माइनर में एक पाइप लगाकर कुछ ग्रामीण पानी चोरी कर रहे थे, जिसके बाद गश्त कर रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जब चोरी का विरोध किया तो करीब 4-5 युवकों ने बेलदार कपिल, प्रदीप व संदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले की सूचना पाते ही वह और एसडीओ अजय सिहाग मौके पर पहुंचे और तीनों घायल कर्मचारियों को हिसार दाखिल कराया। जेई ने बताया कि राकेश उर्फ लाला व तीन चार अन्य के खिलाफ हमने पुलिस को शिकायत दी है।

YouTube Video
हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 
ये खास खबर पढ़ें : –
Haryana News: किसान व मजदूर संगठनों व खाप प्रतिनिधियों का ऐलान | Announcement of farmer and labor organizations and khap representatives

काला खेरमपुरिया की गैंग से जुड़ चुके थे हिसार व जींद जिले के युवा, पुलिस ने की सूची तैयार

हांसी जल्द बनेगा प्रदेश का 23 वां जिला, हांसी को जिला बनाने का रास्ता साफ, सीएम से मिलकर हांसी में शामिल होने का ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,
गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु MSG की संगत की अनौखी पहल
हरियाणा मांगें हिसाब यात्रा में जेब काटने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया
हरियाणा को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएंगी अरविंद केजरीवाल की गारंटी : उमेश शर्मा,

नरवाना में युवक की मौत के मामले में महिला गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer