Verification: eefe237ed2c24d7f

भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना : लोहान ने कहा कांग्रेस सरकार में हुआ एक क्षेत्र का विकास

0 minutes, 17 seconds Read

 BJP leader Bijendra Lohan targeted Congress: Lohan said that only one area was developed during Congress government, BJP developed the entire Haryana state – Narnaund News  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस के शासन में हुआ था कुछ क्षेत्र का विकास, भाजपा ने प्रदेश का विकास करवा कर बनाया नंबर वन  

 

हरियाणा न्यूज नारनौंद : भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश का विकास करवा कर प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम किया है। लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस हिसाब मांगों यात्रा पर हैं। ताकि प्रदेश को दोबारा से लूटने का काम किया जा सके। उक्त शब्द भाजपा के वरिष्ठ नेता खेल रत्न बिजेंद्र लोहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हिसाब मांगों यात्रा निकलने से पहले अपना हिसाब भी जानता के सामने रखना चाहिए था। भाजपा पार्टी का हिसाब प्रदेश की जनता के सामने है। 10 साल के शासन में कोई भी घोटाला नहीं हुआ। पर्ची खर्ची के नाम पर बिकने वाली नौकरियां युवाओं को योग्यता के आधार पर भाजपा सरकार में मिली है। कर्मचारियों के तबादले में रूपों का मोटा लेन देन होता था। भाजपा ने ऑनलाइन बदली करके कर्मचारी को राहत देने का काम किया है। गरीबों को 100 – 100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री देकर उनको मालिक बनाया जा रहा है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गरीबों लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं ताकि वह रोडवेज की बस में मुफ्त में यात्रा कर सके। आयुष्मान योजना से सरकारी और निजी अस्पताल में वह अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। फैमिली आईडी में जिस परिवार की इनकम ज्यादा दर्शी गई है वह एफिडेविट देकर ठीक करवा सकता है। कांग्रेस के शासन में नारनौंद हल्के में सिर्फ एक कॉलेज था। वह भी लोगों ने मैचिंग ग्रांट से बनवाया था। 

भाजपा की सरकार में चार कॉलेज और चार आईटीआई बनाई गई हैं। ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए कहीं दूर ना जाना पड़ें। इस अवसर पर भाजपा नेता राममेहर लोहान, चेयरमैन भीरा सैनी, शमशेर सैनी, चांदी मान, पार्षद सुनील बैरागी, मनीष भट्ट, सुनील भैणी, जसबीर लोहान, देवेंद्र काजल, रामकेश लोहान, कृष्ण लोहान, सुनील पनिहार, फूल कुमार, दर्शन इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

YouTube Video

हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 

ये खास खबर पढ़ें : –

Haryana News: किसान व मजदूर संगठनों व खाप प्रतिनिधियों का ऐलान | Announcement of farmer and labor organizations and khap representatives ,

Haryana News: देश-प्रदेश में समान विकास के कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : डा. बनवारी लाल

हांसी जल्द बनेगा प्रदेश का 23 वां जिला, हांसी को जिला बनाने का रास्ता साफ, सीएम से मिलकर हांसी में शामिल होने का ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,

गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु MSG की संगत की अनौखी पहल

हरियाणा मांगें हिसाब यात्रा में जेब काटने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया

हरियाणा को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएंगी अरविंद केजरीवाल की गारंटी : उमेश शर्मा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer