Verification: eefe237ed2c24d7f

Kurukshetra की धरती से सीएम नायब सैनी ने दिया बड़ा संदेश, 

0 minutes, 5 seconds Read

CM Naib Saini gave a big message from the land of Kurukshetra।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kurukshetra Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, उसके लिए देश के साथ-साथ हरियाणा के लोगों का दायित्व बनता है कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हुए उनके सपने को साकार करने में आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री वीरवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रन फॉर यूनिटी का हिस्सा बने लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रन फॉर यूनिटी में स्वयं दौड़ लगाते हुए भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल बहुआयामी सोच वाले व्यक्तित्व के धनी थे और जन-जन के दिलों में बसते हैं। कुरुक्षेत्र की इस पावन धरा से एकता का संदेश आज पूरे विश्व में जाएगा। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer