driver had heart attack, trolley broke the wall and entered the post office in tohana
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana News Today : टोहाना के रेलवे रोड पर रेती से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ते हुए post office tohana में जा घुसा। इस दौरान बड़ा हादसा होते हुए टल गया। जबकि इस हादसे में सड़क पर लगा एक बिजली का खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया तथा post office परिसर में खड़े पांच वाहन भी दीवार का मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली का खंभा सड़क पर गिरने से बिजली की तार फैलने पर क्षेत्र में करंट फैल गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर के समय ट्राला चालक को अचानक हार्ट अटैक आने पर ट्राला अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के तुरंत बाद ट्राला चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरु किया गया।
बताया जाता है कि उक्त ट्राला माडल टाउन की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह डाकघर के पास पहुंचा, तो वहां ढलान के कारण अचानक ट्राला डाकघर की तरफ बढ़ने लगा और दीवार में जा घुसा। इस दौरान ट्राले में सवार चालक हार्ट अटैक होने से ट्राले में ही बेसुध होकर गिर गया। घायल चालक की पहचान संगरुर जिले के 45 वर्षीय सर्वजीत के रुप में हुई है। मौके पर पहुंचे नवजोत ढिल्लो ने बताया कि ट्राला चालक को अचानक दौरा पड़ने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ट्राला डाकघर की दीवार में जा घुसा।













