Verification: eefe237ed2c24d7f

Fraud with Farmers of Data village: डाटा गांव के किसानों से ठगी, Hansi SP के आदेश पर मामला दर्ज

0 minutes, 16 seconds Read

← Back

Thank you for your response. ✨

Fraud with farmers of Data village, case registered on the orders of Hansi SP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डाटा गांव के किसानों की शिकायत पर फसल खरीददारों पर मामला दर्ज

हिसार जिले के गांव डाटा के किसानों की फसल खरीद कर उनके साथ धोखाधड़ी ( fraud with farmers) कर उनके रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर पहले भी कई बार पंचायत का आयोजन हो चुका है परंतु आरोपित फसल खरीदार किसानों की फसलों के दाम नहीं दे रहे। Sardar police station Hansi पुलिस ने Hansi SP के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। ‌

पुलिस को दी शिकायत में गांव डाटा के किसानों ने बताया कि वो गांव डाटा तहसील हांसी जिला हिसार के रहने वाले है और खेतीबाड़ी का कार्य करते है और खेती बाडी के ईलावा इनके पास और किसी प्रकार का कोई जरिया आमदनी ना है।  सुनील उर्फ दारा पुत्र कृष्ण, मनजीत पुत्र कृष्ण, कृष्ण पुत्र धुप सिंह, सत्यवान पुत्र धुप सिंह,अनिल पुत्र सत्यवान निवासीयान गांव डाटा तहसील हांसी जिला हिसार एक ही परिवार के सदस्य हैं और ये व्यापारी बनकर किसानों की फसल खरीदने का काम करते थे।

किसानों ने बताया कि इन्होंने गांव से हम सभी प्रार्थीगण तथा अन्य गांव के किसानो से फसल सरसों गेंहू, कपास और धान की फसल खरीद करते थे और उसको फिर उस फसल को सरकार तथा प्राईवेट फर्मों को बेचते थे तथा कपास को सीधा काटन मिल में बेचते थे। किसानों से आरोपीगण ने लगभग 1-2 सालों से सरसों, कपास, गेहूं व धान की फसल खीद की हुई है और फसल खरीद करते समय इन्होनें हम सभी कों आश्वासन दिया था कि 10-15 दिन के अन्दर फसल के पैसे दे देगे परन्तु 10-15 दिन की बात कहकर आगे से आगे का समय देते रहे और अब तक हमारे सभी किसानो के लगभग 70-80 लाख रू0 के पैसों का गबन कर रखा है।

जिन किसानो के पैसे दोषीगण ने हडप कर रखे है और सभी आरोपीगण ने आपस में साजबाज होकर लगभग डेढ़ माह से आरोपी सुनील को गांव से बाहर भेजकर यह अफवाह फैला दी है कि सुनील गांव से लापता हो गया और उसके बाद आरोपी कृष्ण जो कि सुनील का पिता है उसने सुनील को अपनी हर प्रकार की चल-अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है।

किसानों ने बताया कि इसके बाद सभी किसानो ने 2-3 बार गांव में पंचायत की थी परनतु सभी दोषीगण आपस में साजबाज होकर कह रहे है कि आप सभी किसानो के पैसे सुनील के पास है और वह घर छोड़कर कहीं चला गया है जब तक वह वापिस नहीं आता हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते और किसानो के पैसे देने से साफ मना कर रहे है।

जबकि सभी दोषीगण सुनील के परिवार के है जो कि मन्जीत, सुनील का भाई है तथा कृष्ण सुनील का पिता है जिन्होनें हम सभी किसानो के पैसे हड़प करके गांव में ठण्डे पेय पदार्थ की फैक्टरी लगाई है। नई केटा गाड़ी तथा नई गाड़िया तथा टैक्टर निकलवा रखे है व मोटरसाईकिल का शोरूम भी बना लिया है और हम सभी किसानो के साथ धोखाधड़ी करके पैसे देने से मना कर रहे है।

किसानों ने बताया कि जब भी दोषीगण से अपने पैसों की मांग करते है तो धमकी देते है कि यदि हमसे पैसे मांगे तो हम आत्महत्या कर लेंगे और आप सब पर ऐसा मुकदमा दर्ज करवा देगे जिससे कि आपस सारी उम्र जेल में सड़ोगे। किसानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer