---Advertisement---

Haryana News Today : BJP नीतियों से खफा अशोक तंवर ने खोले राज, चुनाव से पहले भाजपा में खलबली

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: Ashok Tanwar, upset with BJP policies, reveals secrets, chaos in BJP before elections

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए अशोक तंवर

Haryana Election News : हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान से 2 दिन पहले भाजपा नेता एवं लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने भाजपा को अलविदा कह दिया और एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म जात के नाम पर राजनीतिक कर लोगों को बांटने का काम करती है और बाबा साहब के संविधान को तोड़ने में लगी हुई है इसी से खफा होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ा है। अशोक तंवर के इस बयान के आने के बाद हरियाणा भाजपा में खलबली मची हुई है। क्योंकि अशोक तंवर हरियाणा में एक बड़े दलित नेता है और चुनाव से पहले उनका कांग्रेस में शामिल होने पर दलित वोट बैंक पर सबकी नजर टिकी हुई है।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक तंवर तवर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलदस्ता भेंट करते हुए।

कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब भाजपा की दाल धर्म पर नहीं गाली तो वह दलितों वंचितों और पिछड़ों को मोहरा बनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं और यहां के लोगों में जात-पात का जहर घोलकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वह अपने दलित वंचित और पिछड़ा हकों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं क्योंकि राहुल गांधी बाबासाहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा एक मील का पत्थर साबित हुई है।

भाजपा छोड़ने के बाद अशोक तंवर दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ।

उन्होंने कहा कि वह जब बीजेपी में शामिल हुए तो उन्हें यह इल्म नहीं था कि भाजपा की नीतियों और उनकी मानसिकता में बाबा साहेब के प्रति कोई आस्था नहीं है लेकिन जब उन्हें इस चीज का ज्ञान हुआ तो उन्होंने तुरंत ही भाजपा को छोड़ने का मन बना लिया। जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के तहत लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया है और भाजपा लोगों को धर्म जात के नाम पर बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने ना ही तो कभी धर्म की राजनीति की है और ना ही कभी लोगों को धर्म जात में बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ समय के लिए बीजेपी में चले गए थे लेकिन आज फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और उनका राजनीतिक जीवन भी कांग्रेस से ही शुरू हुआ था।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक तंवर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ विक्ट्री का चिन्ह बनाए हुए।

https://www.facebook.com/share/v/GQEGZ3wjHqjCxCf2/

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer