---Advertisement---

Hbse Exam update : शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 10th व 12th परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

HBSE Exam update: Education Board Bhiwani has fixed the last date to apply for 10th and 12th exams

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (नियमित) एवं गुरूकुल/विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं, जोकि बोर्ड की वेबसाइट http://bseh.org.in पर 04 नवम्बर से लाईव किये जा रहे हैं।

सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी राजकीय/अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए बिना विलम्ब शुल्क 04 नवम्बर से 27 नवम्बर, 100 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 28 नवम्बर से 03 दिसम्बर, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 04 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 10 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरान्त कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सैकेण्डरी/पूर्व मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये व प्रति परीक्षार्थी 100 रूपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 950 रुपये तथा सीनियर सैकण्डरी/उत्तर मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 950 रूपये, माईग्रेशन शुल्क 100 रूपये एवं प्रति परीक्षार्थी 100 रूपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1150 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सैकण्डरी/ उत्तर मध्यमा परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है, तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer