Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest Hisar News : हिसार जिले से एक युवती व दो महिलाएं लापता, बरवाला, आदमपुर और आजाद नगर थाना क्षेत्र से लापता

0 minutes, 6 seconds Read

Latest Hisar News: girl and two women missing from Hisar district, missing from Barwala, Adampur and Azad Nagar police station areas

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अलग-अलग गांव से दो विवाहिता सहित एक युवती लापता

हिसार जिले के आदमपुर मंडी क्षेत्र बरवाला क्षेत्र और आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवती सहित दो विवाहिताओं के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव हसनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव हसनगढ़ का रहने वाला है और उसकी छोटी बेटी 16 अक्टूबर को घर से बिना बताए दोपहर को 3:00 बजे कहीं पर चली गई है। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश आसपास के क्षेत्र सहित तमाम रिश्तेदारियों में भी कर ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित व्यक्ति ने शक जाहिर करते हुए बताया कि उसकी लड़की को गांव के गैबीपुर निवासी मोहन बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जिसमें उसके परिवार के सदस्य भी मोहन के साथ मिले हुए हैं। उसे डर है कि आरोपित मोहन और उसके परिजनों कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना कर दें। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में नवदीप कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 21 अक्टूबर की दोपहर को 3 बजे अचानक घर से चली गई और अब तक वापस नहीं आई है। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी पत्नी की बहुत तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आदमपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लाडवा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी और वो 21 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे आदमपुर मंडी में किसी काम से जाने की बात कहकर घर से गई थी परंतु शाम तक जब वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उसने गांव की पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे कुत्ते चक्की तो सामने आया कि 9:37 पर उसकी पत्नी को कोई अज्ञात मोटरसाइकिल चालक अपने साथ बिठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसे शक है कि मोटरसाइकिल सवार वही व्यक्ति है जिससे उसकी पत्नी फोन पर लगातार बातचीत करती थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer