---Advertisement---

Weather update in Haryana : जींद में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, तेज हवा से बिछी धान की फसल, किसान परेशान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Weather update in Haryana: Drizzle with strong winds in Jind, paddy crop scattered due to strong winds, farmers worried

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryana News Today : धान की फसल में रोपाई के समय बारिश नहीं होने और पकाई के समय बारिश व तेज हवा चलने से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। रविवार अल सुबह जिलेभर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे धान की फसल बिछ गई। जिससे किसान प्रति एकड़ दो से तीन क्विंटल तक उत्पादन घटने की आशंका जता रहे हैं।

 

शुक्रवार देर रात्रि जींद व जुलाना के ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई थी। जिसके कारण भी धान की फसल में नुकसान हुआ था। बासमती धान की फसल में बाली आ चुकी है। फसल गिरने से बालियों में पकाव अच्छे से नहीं रहने की वजह से धान के दाना हल्का हरेगा। वहीं कटाई में भी दिक्कत आएगी। बिछी हुई धान की फसल को काटने के लिए लेबर भी सामान्य से ज्यादा मेहनताना लेती है। अगर कंबाइन से कटवाते हैं, तो जमीन पर दाना छड़ने से भी नुकसान होगा। जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर से ज्यादा में धान की फसल है। जिसमें करीब 1.20 लाख हेक्टेयर में बासमती धान है। वहीं 30 लाख हेक्टेयर में पीआर धान है। पीआर धान की कटाई का काम चल रहा है। बार-बार मौसम के व्यवधान के कारण कटाई पर भी असर पड़ रहा है।

 

मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है। जुलाई में वर्षा नहीं होने से किसान समय पर धान की फसल की रोपाई नहीं कर पाए थे। अगस्त में समय बीतने के बावजूद किसानों ने धान की रोपाई की। फिलहाल धान की फसल में वर्षा की जरूरत नहीं है। ये समय पकाव का है। बालियां आने की वजह से धान के पौधों में वजन बढ़ गया है, तेज हवा चलने से फसल बिछने का डर रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer