---Advertisement---

Hansi ITI के पास हादसा, पराली से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Accident near Hansi ITI, and young man died after being hit by tractor trolley loaded with straw

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News Today : DelhiHisar National Highway पर Hansi ITI के पास स्थित कैंची चौंक पर पराली से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से स्कूटी सवार एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। हांसी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हांसी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव भैणी जाटान निवासी विनोद ने बताया कि वो खेती बाड़ी का काम करता है। वो अपनी जीरी बेचने के लिए अनाज मण्डी हांसी में आया हुआ था। जीरी मण्डी मे डाल कर वापिस अपने गाँव मे जा रहा था कि जब बाईपास कैंची ढांणा कलां पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके चाचा का लडका अमित कुमार एक रेहड़ी वाले के पास खड़ा हुआ है। उसका चचेरा भाई अमित दोनों पाँव से दिव्यांग है।

अमित को देखकर उसने अपना ट्रैक्टर साईड मे लगाकर उसके पास जाने लगा तो पीछे से एक पराली का ट्रैकटर ट्राली मार्का अर्जुन चालक तेज रफतार व गफलत से अपने टैक्टर ट्राली को चलाता हुआ आया। अपने ट्रैक्टर ट्राली से मेरे भाई अमित व उसकी स्कुटी को अपनी चपेट मे ले लिया औऱ मौका से ट्रैक्टर चालक घसीटते हुए ले गया। जिस कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मैंने व राहगीरों ने मौके पर जाकर देखा उसे उपचार के लिए सामान्य हस्पताल हांसी ले आए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो मेरे भाई अमित की मृत्यु ट्रैक्टर नाम पता नामालुम ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने के कारण एकसीडेन्ट होने से हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

 

हिसार लुधियाना रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुननिर्माण कार्य के चलते रहेंगी रद्द

Hisar-Ludhiana Railway Route पर चलने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुननिर्माण कार्य के चलते रहेंगी रद्द

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

आज मनीषा की मौत से उठ सकता है पर्दा, CBI की जांच पूरी; अब खुलासे का इंतजार

August 14, 2026

Bhiwani News in Hindi: भिवानी कोर्ट फायरिंग मामला, हथियार सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

August 12, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

भिवानी में बिजली पानी को लेकर हाहाकार: बिजली-पानी के संकट से परेशान होकर लगाया जाम, मंत्री का घेराव करने की दी चेतावनी

July 19, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer