Verification: eefe237ed2c24d7f

Disabled people warned of agitation: दिव्यांगों की मांगों को जल्द पूरा करे सरकार अन्यथा करेंगे आंदोलन : लोहान

0 minutes, 2 seconds Read

 ।    Disabled people warned of agitation

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 Hansi News : दिव्यांग अधिकार मंच नारनौंद ब्लॉक की एक बैठक संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान राममेहर रोहिला की अध्यक्षता में हुई और संचालन मास्टर सतीश माजरा ने किया। सूबे सिंह लोहान ने कहा कि मीटिंग में मुख्य मांगो पर चर्चा की गई जिसमें 2016 का कानून जमीनी सत्र पर लागू किया जाए, दिव्यांग के रिक्त पदों को भरा जाए, 51 सो पैंशन लागू की जाए, 40 प्रतिशत दिव्यांगों के बस पास बनाए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हरियाणा का दिव्यांग सड़को पर उतरने को मजबूर होगा।

मीटिंग में विकलांग अधिकार मंच हिसार के दो सदस्यों द्वारा थाईलैंड में लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। मास्टर सतीश माजरा ने बताया कि विकलांग अधिकार मंच हिसार के दो सदस्यों ने थाईलैंड में हुई लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भाग लिया था और क्वार्टर फाइनल तक संघर्ष किया। 

             विकलांग अधिकार मंच के ब्लॉक प्रधान राममेहर रोहिला ने दिव्यांगों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों की मांगों को अनसुना कर रही है। हम सरकार से अपील करते हैं कि सरकार दिव्यांगों की मांगों को पूरा करें। इस अवसर पर उपप्रधान सतीश कापड़ों, सहसचिव महेंद्र, कोषाध्यक्ष लालसिंह, राजेंद्र, रेखा आदि मौजूद रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer