---Advertisement---

Haryana person missing :  जींद से नारनौंद क्षेत्र की छात्रा सहित सफीदों और पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र से युवतियां लापता

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana person missing: Student from Jind Narnaund area and girls from Safidon and Pillu Khera Mandi area missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind News Today : हरियाणा में लड़कियों के लापता होने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। कहीं किसी कॉलेज से तो कहीं किसी स्कूल से तो कोई लड़की अपने ही घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो रही है। नारनौंद क्षेत्र के गांव की छात्रा जींद कॉलेज में पढ़ने गई थी कि अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की तो पुलिस ने मामला दर्ज करके छात्र की तलाश शुरू कर दी लेकिन पुलिस का रिकॉर्ड खंगालने से पता चला कि एक ही दिन में जींद से करीब आधा दर्जन लड़कियां लापता हुई है।

जींद के रोहतक रोड़ पर स्थित पुलिस चौकी में दी शिकायत में हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बास निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी नर्सिंग कालेज में पढ़ती है। 12 नवंबर को वह घर से कालेज के लिए निकली थी लेकिन न तो वह कालेज पहुंची और न ही वापस घर लौटी। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश उन सभी जगह पर कर ली जहां पर उसके जाने की संभावना आई थी लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

कालेज के लिए निकली थी युवती, नहीं लौटी घर

बीबीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी जींद के राजकीय कालेज में बीए में पढ़ती है। 14 नवंबर को सुबह नौ बजे उसकी बेटी घर से कालेज के लिए निकली थी। दोपहर बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर फोन किया, तो स्विच आफ मिला। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हें शक है कि भिवानी रोड़ निवासी सोनू उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जामनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह 11 बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना किसी को बताए कहीं पर चली गई। उन्होंने हर जगह पता किया लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।

पति-पत्नी गए थे खेत, घर से बेटी गायब

सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ऐंचरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 13 नवंबर को वह और उसकी पत्नी दोनों खेत में काम पर गए हुए थे। पीछे से उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer