Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana person missing : बरवाला से कॉलेज गई छात्रा लापता

0 minutes, 4 seconds Read

Haryana person missing: Student who went to college from Barwala missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News Today : हिसार जिले के बरवाला शहर के एक वार्ड की रहने वाली छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए गई थी लेकिन छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी की तलाश हर जगह की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत बरवाला पुलिस थाने में की। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

बरवाला के वार्ड 17 में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कॉलेज की पढ़ाई कर रही है । वो सुबह 10 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक भी उसकी बेटी घर पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की लाइब्रेरी और कॉलेज में भी तलाश की। लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। जब उन्होंने अपनी बेटी के पास फोन पर संपर्क किया तो उसके फोन पर एक दो दफा घंटी जाने के बाद फोन बंद आ रहा है।

बरवाला थाना पुलिस ने बरवाला के वार्ड 17 निवासी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer