---Advertisement---

Haryana police beaten up, थाने में घुसकर की पुलिसकर्मियों की पिटाई, मुंशी की वर्दी फाड़ी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana police beaten up, policemen entered the police station and beat them up, clerk’s uniform tore

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने आए बाइक सवारी कोने की पुलिसकर्मियों से मारपीट

Haryana News Today : तीन बाइक सवार युवकों द्वारा पुलिस थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के साथ की गई हाथापाई में पुलिस थाने में तैनात मुंशी की वर्दी भी फाड़ दी। लेकिन पुलिस ने आरोपितों का विरोध करते हुए उनका जमकर मुकाबला किया और तीनों युवकों को थाने में ही काबू कर उनके खिलाफ पुलिस ड्यूटी में बाधा पहुंचाने पुलिस सिराज से आरोपित को छुड़वाने का प्रयास करने सहित अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रेवाड़ी की मॉडल टाउन थाना पुलिस ( model Town Police Station Rewari ) जाटूवास गांव से रेप के मामले में शामिल रहे योगेश नाम के आरोपित को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची थी। जब पुलिस योगेश को हिरासत में लेने लगी तो ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तो पुलिस कड़े विरोध के बीच योगेश को अपनी हिरासत में लेकर पुलिस थाने की तरफ गाड़ी में रवाना हो गई। इस दौरान विरोध करने वाले युवकों में से तीन युवक दो bike पर सवार होकर पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे पुलिस थाने तक पहुंच गए। पुलिस थाने में घुसकर बाइक सवार युवकों ने special police officer से योगेश को छुड़ाने के लिए हाथापाई शुरू कर दी।

Special police officer के साथ हाथापाई होते देख अन्य पुलिसकर्मी भी छूटने के लिए बीच में आ गए युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच थाने में तैनात मुंशी भी विवाद को देखते हुए वहां पर पहुंच गया तो बदमाशों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें काबू कर सलाखों के पीछे कर दिया। इस मामले की पुष्टि खुद के रेवाड़ी पुलिस के प्रवक्ता ने की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के साथ शामिल गांव जाटू वास निवासी योगेश को पुलिस मामले में हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो वहां पर गांव के अन्य युवाओं ने विरोध किया और उनमें से तीन युवा बाइक पर सवार होकर थाने तक पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। पुलिसकर्मियों के साथ हुई हाथापाई में एसपीओ के साथ मारपीट में मुंशी की वर्दी फट गई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनकी पहचान गांव जाटूवास निवासी सन्नी, अमन और अंकित के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि भिवानी जिले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह नौकरी की तलाश में थी और इसी दौरान मोबाइल सेटिंग के जरिए उसकी मुलाकात रेवाड़ी के मुकेश कुमार से हो गई तो मुकेश कुमार ने कहा कि वह बड़ी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और उसे अच्छी नौकरी दिलवा सकता है।

महिला ने पुलिस को बताया कि धीरे-धीरे उनकी बातें होने लगी और नौकरी दिलाने के बहाने मुकेश कुमार ने उसे 23 अक्टूबर को रेवाड़ी बुला लिया। बातचीत होने के दौरान मुकेश ने उसे बताया कि उसे बावल चौक पर उतरना है और वह वहीं पर मिलेगा। जब वह बावल चौक पर उतरी तो मुकेश बाइक लिए हुए खड़ा था और उसे बाइक पर बैठाकर शहर के एक अनजान होटल में ले गया।

महिला का आरोप है कि वहां पर मुकेश और उसका एक साथी और मौजूद था जिन्होंने उसे जबरदस्ती से बियर पिलाई और उसके साथ जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि मुकेश और उसके साथी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकेश कुमार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि महिला के साथ दुश्मन करने वालों में मुकेश के अलावा जितेंद्र भी शामिल था। पुलिस ने मुकेश और जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनसे पूछताछ में योगेश का नाम भी इस मामले में सामने आया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस मुकेश को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ करने के लिए आई थी लेकिन गांव के युवाओं ने पुलिस का विरोध करते हुए उनके साथ हाथापाई की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer