---Advertisement---

Masked miscreants snatched : नकाबपोश बदमाशों ने फोन छीन युवक को नहर में फेंका, पिस्तौल के बल पर मोबाइल फोन छीन पूछा अकाउंट का पासवर्ड

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Masked miscreants snatched the phone of the youth and threw him in the canal, snatched his mobile phone at gunpoint and asked for the account password

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोबाइल फोन छीनकर पिस्तौल के बल पर  अकाउंट का पासवर्ड पूछ निकाली नकदी

Hisar News Today : हिसार जिले के गांव मोहब्बतपुर से अपने खेत में बनी ढाणी में जा रहे एक 16 वर्षीय युवक का बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फोन छीन कर उसे सिद्ध मुख नहर में धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गए। युवक तैरना जानता था, जिस कारण वह नहर से बाहर निकल आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिकायत पर 3 अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आदमपुर क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी 16 वर्षीय योगेश पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता है। वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गांव से अपने खेत में बनी ढाणी में जा रहा था। जब वह सिद्ध मुख नहर के पास पहुंचा, तो मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रूकवा कर उसका फोन छीन लिया। जब योगेश ने बदमाशों का विरोध किया तो नकाबपोश बदमाशों ने योगेश को सिद्ध मुख नहर में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गए। 16 वर्षीय युवक योगेश तैरना जानता था। जिसके चलते जब बदमाशों ने से नहर में फेंका तो वह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। अगर तैरना नहीं जानता होता, तो वह डूब जाता।

सिद्ध मुख नहर में 15 फीट से ज्यादा पानी होता है और पानी का बहाव भी काफी तेज होता है। जिसके चलते अगर कोई तैराकी ना जानता हो तो उस नहर में गिरने के बाद सकुशल बाहर निकलने की संभावना बहुत की कम होती है। युवक योगेश से मोबाइल छीनने व नहर में धक्का देने की घटना की सूचना डायल-112 को मिलते ही आदमपुर थाने से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।


गौरतलब है कि 15 दिन पहले 30 अक्टूबर को आदमपुर से स्कूटी पर अपने गांव मोहब्बतपुर से जा रहे एक गाड़ी चालक का तीन बदमाशों ने चाकू के बल पर मोबाइल फोन छीन पासवर्ड पूछ उसके खाते से 15 हजार 100 रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नही पाई है।

नारनौंद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप

क्लर्क के पद पर कार्यरत था मृतक, मृतक डिप्टी डायरेक्टर आयुषी मिश्रा पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या, खेत में निगला जहर

Suicide by consuming poisonous : नारनौंद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप

दिल्ली-सिरसा हाईवे पर हिसार में गाड़ी चालक से लूटपाट, गाड़ी, मोबाइल फोन और रुपए छीन बदमाश फरार

Delhi-Sirsa Highway पर हिसार में गाड़ी चालक से लूटपाट, गाड़ी, मोबाइल फोन और रुपए छीन बदमाश फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार में डेयरी संचालक की हत्या का मामला, जिंदल चौंक पर लगाया जाम, आरोपियों की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

August 5, 2026

Rohtak Breaking News: मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; फरमाना पंचायत में बड़ा फैसला

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer