---Advertisement---

Incident in Hisar : हिसार में आधी रात की घटना, घर में घुसकर युवक का चाकू मारकर मर्डर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Midnight incident in Hisar, young man was stabbed to death after entering the house

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डोगरान मुहल्ला में आधी रात दो भाइयों ने घर में घुसकर सो रहे युवक की चाकू मारकर ली जान

Hisar News Today : हिसार शहर के डोगरान मोहल्ला में मंगलवार रात को करीब एक बजे घर पर सो रहे 29 वर्षीय दीपक नामक युवक की पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

मृतक की मां डोगरान मुहल्ला निवासी आशा ने बताया कि रात को करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दो भाई आए और दरवाजा खटखटाते हुए दीपक उर्फ दीपू को आवाज लगाई। आशा ने कहा कि दीपक सो रहा है। लेकिन उसके बाद भी वो दोनों भाई नहीं मानें, ऐसे ही आवाज लगाते रहे। आशा के अनुसार जब वो दरवाजा खोलने लगी तो दोनों आरोपित उसे धक्का देकर घर के अंदर घुस गए। उनमें से एक ने तो उसे पकड़ लिया। दूसरे ने चारपाई पर सो रहे दीपक पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू लगते दीपक चिल्लाया मां मुझे चाकू मार दिया। उसने विरोध करते हुए अपने बेटे को बचाने कोशिश करते हुए शोर मचाया और आसपास के लोगों मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। वह अपने बेटे को गंभीर हालात में अस्पताल में लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। देर रात तक पुलिस जांच में लगी हुई थी।

मृतक की मां डोगरान मुहल्ला निवासी आशा ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। उसकी बेटी करनाल में शादीशुदा है। इकलौता बेटा शहर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। मंगलवार शाम को उसका बेटा ड्यूटी से आने के बाद खाना खाकर सो गया था।

Hisar Road Accident: ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Hisar Road Accident: ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer