---Advertisement---

नारनौंद क्षेत्र का फौजी जम्मू कश्मीर में शहीद | Soldier from Narnaund

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Soldier from Narnaund area martyred in Jammu Kashmir. 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव कोथ कलां के फौजी अमरदीप की गोली लगने से हुई मौत

 

शहीद जवान अमरदीप। फाइल फोटो 

हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के गांव कोथ कलां के फौजी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया। जब फौजी अपनी ड्यूटी पर था तो उसे गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उपचार के दौरान अखनूर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शहीद फौजी का पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा और पूरे राजकीय-मान सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां के 23 वर्षीय अमरदीप उर्फ हरदीप संधु फौज में दो साल पहले 2022 में भर्ती हुआ था और उसकी शादी करीब 7 महीने पहले की हुई थी। अभी तक शहीद फौजी हरदीप संधू की नई नवेली दुल्हन की परिवार के साथ ठीक तरह से पहचान भी नहीं हो पाई थी उससे पहले मंगलवार को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को 19 जुलाई को गांव कोथ कलां में अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा। फौजी अमरदीप के शव का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फौजी के पिता ओम ने बताया कि अमरदीप 2022 में फौज में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद जम्मू के ग्रामीण क्षेत्र डूमी मालपुर सैन्य शिविर में उनकी पोस्टिंग हो गई। मंगलवार को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसको सैनिक हॉस्पिटल अखनूर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही गांव के लोगों को इस घटना पर दुख तो है लेकिन उन्हें गर्व भी है कि उनके गांव के बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पूरा गांव उनके शव का इंतजार कर रहा है।

आज की हरियाणा की ताजा खबरें:- 

रेवाड़ी में जींद जिले के युवक ने लगाया फंदा, जेब से मिला सुसाइड नोट, तीन दिन पहले पत्नी गई थी गांव, प्राइवेट फैक्ट्री में करता था नौकरी,

जींद में सेंट्रल बैंक लूटने का आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार

नारनौंद में लोगों ने लगाया जाम, गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशान लोगों ने लगाया जाम

हांसी में बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने पिस्तौल तान की लूट, मामला दर्ज,

केएमपी पर हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, गाड़ी की बैटरी, मोबाइल फोन व नगदी चोरी

Rohtak Jile Ki News : सुनारियां गांव के युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में 3 गिरफ्तार

हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों की हलचल हुई तेज, बार्डर खुलते ही करेंगे दिल्ली कूच

Sonipat Crime News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,








Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer