---Advertisement---

हांसी तोशाम रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक के पास खड़े युवक व बाइक को ठोका

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---
Accident on Hansi Tosham Road, car hits young man standing near bike and bike

Hansi Hisar News : हांसी के तोशाम रोड़ पर गांव हाजमपुर के पास एक कार ने सडक़ किनारे खड़े एक युवक और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक युवक को बंपर पर दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में पपोसा निवासी मंदीप ने बताया कि वो जेएसएल कंपनी हिसार में नौकरी करता है। उसकी डयूटी दोपहर 2 बजे से लेकर रात को दस बजे तक है और वो हर रोज अपनी बाइक पर गांव से हिसार आता जाता है। 4 दिसंबर को जब मैं डयूटी करके अपने गांव पपोसा आ रहा था तो उसके साथ हाजमपुर गांव का सुमित भी साथ था जोकि उसके साथ जेएसएल कंपनी में नौकरी करता है। रात करीब 11 बजे उसने सुमित को उसके गांव में उतार दिया और बाइक को खड़ी करके उसके पास में खड़ा हो गया।

मंदीप ने बताया कि तभी एक कार तेज रफ्तार से चलती हुई आई और उसके मोटरसाईकिल के साथ साथ उसको सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी चालक इतना लापरवाह था कि उसको बंपर के साथ घसीटते हुए दूर तक ले गया। काफी दूर जाने पर वो गाड़ी से गिर गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मंदीप ने बताया कि सुमित ने तुरंत ही गाड़ी का प्रबंध करके उसको उपचार के लिए हिसार के जिन्दल अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मंदीप के ब्यान पर कार HR-16AA-9523 चालक बड़सी निवासी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer