Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी का बेटा विक्रांत मलिक जलसेना में बना लेफ्टिनेंट

0 minutes, 4 seconds Read

Hansi son Vikrant Malik became lieutenant in the Navy

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Hansi Hisar News Today : हांसी के निकटवर्ती गांव उमरा का बेटा विक्रांत मलिक इंडियन नैवल अकैडमी जिला कन्नूर, केरल से चार साल की ट्रेनिंग पूरी करके भारतीय जलसेना में में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गए। जो सातबास खाप के जलसेना में शामिल होने वाले पहले अधिकारी हैं। अपने पिता कृष्ण मलिक से प्रेरित होकर विक्रांत मलिक ने शुरू से ही समुन्द्री सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय जलसेना में भर्ती होने की अपने मन में ठान ली थी।

विक्रांत मलिक की शुरूआती शिक्षा सिंहराम मैमोरियल स्कूल उमरा और बन्दा बहादुर पब्लिक स्कूल, हॉसी से हुई और छटी क्लास से 139 मध्यम रैजिमेन्ट के ऑनरेरी सुबेदार मेजर राजेश्वर सिंह बालियान (मेरठ) के मोटीवेशन, सहयोग से सैनिक स्कूल रिवा मध्य प्रदेश से हुई। इसके बाद एनडीए के मार्फत इंडियन नेवी में पहले प्रयास में सफल हुए। 30 नवम्बर को विक्राल के कन्धे पर मां व दादी ने स्टार लगाए। पिता कृष्ण मलिक भारतीय थलसेना की 139 मध्यम रैजिमेन्ट में तैनात रहे हैं और कारगिल युद्ध में भी शामिल थे।

वह 2014 में ऑनरेरी नायब सुबेदार से रिटायर हुए और अब हरियाणा पुलिस में सेवारत हैं। विक्रांत मलिक का पूरा परिवार देशभक्ति में लीन है। इनके परिवार में जवान, किसान, खिलाडी और अधिकारी ये चारों एक ही घर में मिलते हैं। विक्रांत मलिक के लेफ्टिनेंट बनने पर सातबास के सर्वसमाज, स्पोट्स एसोसियशन खेलगाँव उमरा, शहीद भगत सिंह पार्क संगठन के सभी साथियों व गणमान्य लोगों ने बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer