---Advertisement---

Haryana Weather alert :  आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कोहरा छाने की सम्भावना

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Weather alert : western disturbance will be active from today,possibility of fog

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामान्य से नीचे बना हुआ है न्यूनतम तापमान

Haryana Mausam update : पिछले एक सप्ताह से शीत लहर झेल रहे जिलावासियों को अब जल्द ही कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से हवाओं की गति धीमी पड़ सकती है। ऐसे में कोहरा पड़ने की सम्भावना है।

गौरतलब है कि हरियाणा कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी शीत लहरों ने सुबह के साथ-साथ दिन में भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन अब नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ दिनों के लिए शीत लहर से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि इस दौरान धुंध पड़ने के आसार बढ़ गए हैं।

रविवार को सोनीपत जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में नाममात्र की बढ़ौतरी दर्ज होगी, लेकिन उसके बाद जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा, ठंड का डबल अटैक झेलना पड़ सकता है।

रविवार को हवाओं की गति अपेक्षाकृत कम रही। 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। जिसका असर वायु की गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया। रविवार को सोनीपत जिले में ए.क्यू.आई. 135 दर्ज किया गया। सोमवार से दिल्ली- एन.सी.आर. क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दिशा बदल सकती है। ऐसे में कोहरा पड़ने की सम्भावना बनी हुई है। कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होगा।

  • प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ ।

रबी फसलों की सिंचाई करने में जुटे किसान

दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड के बीच सोनीपत जिले के किसान गेहूं व सरसों की सिंचाई करने में जुटे हुए हैं। सोनीपत जिले में करीब 11 हजार एकड़ भूमि में सरसों की बिजाई की गई है, जबकि 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई किसानों द्वारा की गई है। कृषि विभाग ने हल्की सिंचाई करने का आह्वान किया है, ताकि पाला जमने से फसलों को नुक्सान न हो।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer