Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak police encounter : रोहतक पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, दो घायल, बाल बाल बचे एएसआई

0 minutes, 3 seconds Read

Rohtak police encounter in One miscreant killed

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश दीपक फुर्तीला ढ़ेर

Rohtak Haryana News : रोहतक पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में रात को जमकर गोलीबारी चली। दोनों तरफ से हो रही इस फायरिंग में 50 हजार के इनाम में बदमाश की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली एक सब इंस्पेक्टर को लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल बाल बच गया।

नौनंद रोड़ पर पुलिस लगी बदमाशों के पीछे 

रोहतक सीआईए टू पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर अश्वनी मंगलवार की रात को गस्त कर रही थी कि जब पुलिस टीम नौनंद रोड़ पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक सवार तीन युवकों ने अपनी बाइक को मोड़कर दूसरे रोड पर ले गए। पुलिस को युवकों पर शक हुआ और उनका पीछा किया तो बाइक सवार एक युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी तो पुलिस ने और तेजी से बाइक स्वरों का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार तीनों युवक गिर गए।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर को गोली लगते ही पुलिस ने ठोका 

बताया जा रहा है कि गिरने के बाद पुलिस से बचकर भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फिर से फायरिंग की तो गोली सब इंस्पेक्टर अश्वनी को जा लगी। लेकिन गनीमत यह रही कि सब इंस्पेक्टर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और गोली जैकेट में लगने के कारण वह बाल बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर राहुल उर्फ बाबा और उसका साथी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बालैनी निवासी दीपक फुर्तीला व जींद रोड़ रोहतक निवासी आयुष गंभीर रूप से घायलहो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों बदमाशों को लेकर पुलिस उपचार के लिए पीजीआई रोहतक पहुंची तो डॉक्टरों ने दीपक फुर्तीला को मृत घोषित कर दिया।

बोहर ट्रिपल मर्डर केस का मास्टरमाइंड है राहुल बाबा 

आपको बता दें कि रोहतक जिले के नजदीक के गांव बोहर में 19 सितंबर को हुए ट्रिपल मर्डर केस में राहुल बाबा मास्टरमाइंड था। राहुल बाबा सहित दीपक फुर्तीला पर कुख्यात गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई सहित तीन लोगों की हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस ने दीपक फुर्तीला पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

इस संबंध में रोहतक सीआईए टू के सब इंस्पेक्टर अश्वनी ने बताया कि मंगलवार के रात को वह अपनी टीम के साथ आईएमटी एरिया में गस्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक बाइक लेकर नौनंद रोड़ पर खड़े हुए हैं। सत्य आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने बाइक को मोड़कर भाग लिया तो पुलिस ने पीछा किया।

पुलिस के पीछा करते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जो अभी कार्रवाई में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दीपक फुर्तीला की मौत हो गई उसे पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। जबकि पुलिस की गोली लगने से रोहतक जिले के गांव खिड़वाली निवासी राहुल उर्फ बाबा और रोहतक के जींद रोड निवासी आयुष गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer