Thieves broke into the old house in Sewani, family kept sleeping in the new house
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चोरों ने पुराने घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Siwani mandi News : सिवानी मंडी के गांव ढाणी धीरजा में एक परिवार को अपने नए मकान में सोना और पुराने मकान को सुन्ना छोड़ना मंहगा पड़ गया। चोरों ने पुराने मकान में सेंधमारी करते हुए हजारों रुपए की नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। बहरहाल सिवानी पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव ढाणी धीरजा निवास प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय नया मकान अपने पुराने मकान के साथ बनाया था। 5-6 दिसम्बर की रात को वे अपने नए मकान में सो रहे थे और सुबह उठ कर जब पुराने मकान को देखा तो पैरों तले से जमीन ही खिसक गई, क्योंकि उसमें रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने चैक किया तो पाया कि अलमारी का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखे 70 हजार रुपए नकद व एक गलसरी सोने के जेवरात गायब मिले। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













