---Advertisement---

हांसी से स्टाफ नर्स सहित तीन लापता , एक युवती ढाई लाख व अन्य सामान लेकर घर से भागी, भिवानी जिले का युवक भी हांसी से गायब

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Three including staff nurse missing from Hansi,young woman fled from home with Rs. 2.5 lakh and other belongings,youth from Bhiwani district also missing from Hansi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News Today : हांसी सिटी थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगह से एक स्टाफ नर्स सहित तीन लोग लापता हो गए। जिनमें एक ही युवक भी शामिल है। इन दो युवतियों में एक युवती अपने घर से 2.60 लाख रुपए व अन्य सामान लेकर भाग गई है। वहीं दूसरी हिसार के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत एक युवती अपने घर से हिसार गई थी लेकिन वापस नहीं आई और आज तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। पास के गांव का युवक भी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गए। हांसी सिटी थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हंसी के नजदीक के गांव धरमपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बहन हिसार के सोनी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। 1 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे उसकी बहन हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर घर से हिसार के लिए गई थी लेकिन उसकी बहन अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं गई और ना ही वापस घर पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बहन की काफी तलाश की परंतु उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं दयाल सिंह कॉलोनी के रहने वाले सत्यवान ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की 4 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है। उन्होंने अपने लेवल पर अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जिस समय उसकी बेटी घर से बाहर गई उस समय उसने पीले रंग का सूट सलवार और पांव में चप्पल पहने हुए थी और उसका कद 5 फुट 4 इंच है और रंग गेहुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी घर से जाते समय अपने साथ 260000 रुपए भी साथ ले गई और इसके अलावा घर से अन्य सामान भी अपने साथ ले गई।

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिकंदरपुर के योगेश ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई विकास 4 दिसंबर को सुबह हांसी के बस स्टैंड पर मिला था और कह रहा था कि वह किसी कार्य से हिसार जा रहा है लेकिन अब तक उसका भाई ना ही तो घर पहुंचा है और ना ही उसका कोई सुराग लगा है। उन्होंने अपने भाई की तलाश अपनी तमाम रिश्तेदारियों सहित अन्य जान पहचान की जगह पर भी कर ली है परंतु उसके बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

आज मनीषा की मौत से उठ सकता है पर्दा, CBI की जांच पूरी; अब खुलासे का इंतजार

August 14, 2026

Bhiwani News in Hindi: भिवानी कोर्ट फायरिंग मामला, हथियार सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

August 12, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

भिवानी में बिजली पानी को लेकर हाहाकार: बिजली-पानी के संकट से परेशान होकर लगाया जाम, मंत्री का घेराव करने की दी चेतावनी

July 19, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer